सिल्वर मेडल की अपील खारिज होने के बाद विनेश फोगाट ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर किया लेटर…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल की अपील खारिज होने के बाद शुक्रवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इस तीन पन्नों के लेटर में विनेश ने अपने सपनों को लेकर बात की है और मेडल ना मिलने का दर्द भी बयां किया है।

विनेश फोगाट ने एक्स पर तीन पन्नों का लेटर शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पूरी यात्रा लेकर बात की है। विनेश अपने पिता, मां और पति के साथ–साथ अब तक के सफर का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा–जब मैं छोटी थी तब मुझे ओलंपिक्स के बारे में जानकारी नहीं थी। मैं भी हर छोटी बच्ची की तरह लंबे बाल रखना चाहती थी। फोन को हाथ में लेकर घूमना चाहती थी। मेरे पिता एक सामान्य बस ड्राइवर हैं। वे अपनी बेटी को हवाई जहाज में उड़ते हुए देखना चाहते थे। मैंने अपने पिता का सपना पूरा कर दिया। जब वे मुझे इसका जिक्र करते हैं तो मैं हस देती हूं।

भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया
विनेश फोगाट ने दिल टूटने के बारे में बात करते हुए कहा कि कहने को बहुत कुछ है, लेकिन शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होंगे। 6 अगस्त की रात और 7 अगस्त की सुबह, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमने हार नहीं मानी, हमारे प्रयास नहीं रुके और हमने आत्मसमर्पण नहीं किया। समय और भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया।

इस गाने में छुपा है विनेश का दर्द

विनेश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद की एक फोटो शेयर की है। पेरिस ओलंपिक के दौरान मैच जीतने के बाद की इस तस्वीर के साथ उन्होंने बी पराग के गीत ‘जिंदगी सिद्दी कर देंदा’ को बैकग्राउंड में यूज किया। इसके बोल है कि रब्बा जब मेरी बारी आई तो तू सोता ही रह गया। ना प्यार दिया और ना ही सुकून। इस गाने में विनेश का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।

पति और मां का भी किया जिक्र

विनेश ने पत्र में अपने पति औ मां का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा–तमाम मुश्किलों के बावजूद मेरे परिवार ने भगवान पर भरोसा रखा। हमें यह यकीन रहा है कि जो भगवान ने हमारे लिए सोचा होगा वह अच्छा ही सोचा होगा। मेरी मां हमेशा कहती हैं कि भगवान कभी अच्छे लोगों के जीवन में बुरी चीजें नहीं आने देते हैं। मुझे इस बात पर तब और ज्यादा यकीन हो गया जब मैं अपने पति सोमवीर के साथ जीवन के रास्ते पर आगे बढ़ी। उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।