क्या विनेश फोगाट के लिए तैयार किया गया था साजिश का अखाड़ा, ओलंपिक से बाहर होने पर उठ रहे सवाल –हरीश फतेहचंदानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बुधवार को ओलंपिक में भारत का एक मेडल पक्का था, वह था विनेश फोगाट का। अचानक सुबह जो खबर आई, उस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, विनेश फोगट को बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक कमेटी ने कहा कि बुधवार सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। जब से यह खबर आई है, तब से इस पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश लोगों को शंका हुई है कि किसी साजिश के तहत यह फैसला हुआ है। शंका इसलिए भी है कि यह वही विनेश फोगाट है जिसने पहलवानों के लिए जंतरमंतर पर सरकार के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोला था।

क्या कर रहे थे न्यूट्रिशियन, फिजिशियन

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि सरकार ने विनेश फोगाट को उनके कोच, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और फिजियो उपलब्ध कराए थे, ये सभी खेल गांव में उनके साथ थे। विनेश का वजन 2 दिन तक स्थिर था लेकिन रातों-रात बढ़ गया। इसका कारण न्यूट्रिशन एक्सपर्ट को बताना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यहां विनेश की कोई गलती है। पूरे मैच में यहां जिम्मेदारी उसके कोच और सहयोगी स्टाफ की है। उनका वजन कैसे बढ़ा इसकी जांच होनी चाहिए।

अमेरिका के खिलाड़ी ने की आलोचना

छह बार के विश्व चैंपियन और लंदन 2012 के स्वर्ण पदक विजेता संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्डन बरोज़ ने विनेश की कठिन परीक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की आलोचना की है। उन्होंने विनेश और उनकी टीम द्वारा अपना वजन कम करने के लिए उठाए गए अत्यधिक और दर्दनाक कदमों का जिक्र किया और कहा कि खेल में छह से अधिक वजन वर्ग होने चाहिए। विनेश को लेकर जॉर्डन बरोज ने कई ट्वीट किए हैं।

हुड्‌डा सहित कई नेताओं ने बताई साजिश

हरियाणा में फोगाट को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया हो रही है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। विनेश बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं और उन्होंने दुनिया में अपना नाम कमाया है। इसकी जांच होनी चाहिए और मुझे लगता है कि कोई साजिश रची गई है।’ हुड्डा की तरह रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा समेत तमाम नेताओं ने इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा में हर कोई इस मामले की जांच की मांग कर रहा है। अखिलेश यादव ने इस मामले की जाँच पड़ताल कर इसके पीछे की असली वजह का पता लगाने की मांग की है।

विजेंदर सिंह ने बड़ी साजिश बताया

2008 बीजिंग ओलंपिक के पदक विजेता विजेंदर सिंह ने इस स्थिति को भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश क़रार दिया है। विजेंदर ने उस फैसले की आलोचना की, जिसने फोगाट को संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया। विजेंदर ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अयोग्य ठहराना भारतीय पहलवानों को कमतर आंकने की एक व्यापक योजना का हिस्सा था। हम एक रात में पांच से छह किलोग्राम वजन कम कर सकते हैं, तो 100 ग्राम में क्या समस्या है? मुझे लगता है कि किसी को कुछ समस्या थी, और इसलिए अयोग्य ठहराने का कदम उठाया गया। उन्हें 100 ग्राम वजन कम करने का मौक़ा दिया जाना चाहिए था।

महावीर फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर लगाया आरोप

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके ताऊ और गुरु महावीर फोगाट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विनेश के ओलंपिक से बाहर होने के पीछे साजिश की आशंका जाहिर कर दी है और बृजभूषण शरण सिंह का नाम ले डाला है। उन्होंने कहा कि क्या पता विनेश ने क्या क्या खाया था या बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से कोई षडयंत्र रचा गया। ये विनेश से मिलने के बाद ही पता चलेगा।

किसान नेता टिकैत कहा-राजनीति का शिकार हुआ मेडल

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह एक बेहद दुखद ख़बर है कि देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है। देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।

संसद में खेल मंत्री ने बताए प्रधानमंत्री के प्रयास

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में बुधवार को बयान दिया। उन्होंने लोकसभा को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट के प्रतियोगिता से बाहर किये जाने के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा है। खेल मंत्री ने कहा कि आईओए की प्रमुख पीटी उषा पेरिस में ही हैं और प्रधानमंत्री ने उनसे खुद बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।