बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिन्दुओं पर हो रहा अत्याचार, क्यों मौन हैं भारत के विपक्षी नेता?

Date:

-डॉ. आशीष वशिष्ठ, स्वतंत्र पत्रकार

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देकर भागने के बाद देश के अंदर हिंदुओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गया है। बांग्लादेश में जगह-जगह पर हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें आ रही हैं। बांग्लादेश से आ रही रिपोर्ट से पता चलता है कि हिंदुओं के घरों और मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस्कॉन और काली मंदिर पर हमले हुए हैं, जिसके बाद हिंदुओं को जान बचाने के लिए छिपना पड़ा है। मोदी सरकार पूरे मामले में पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच विपक्ष का बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, लूटपाट और हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों पर एक शब्द न बोलना कई प्रश्न खड़े करता है।

बांग्लादेश में एक हिंदू संगठन ने दावा किया है कि शेख हसीना के हटने के बाद से सैकड़ों हिंदू घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले किए गए। बांग्लादेश की 170 मिलियन आबादी में करीब 8 फीसदी हिंदू हैं और उन्होंने ऐतिहासिक रूप से शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी को सपोर्ट किया है, जो मुख्य रूप से धर्मनिरपेक्ष के रूप में जानी जाती है। इसके उलट विपक्षी गठबंधन में एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी शामिल है।

बांग्लादेश के 27 जिलों में घरों में घुसकर हिंदुओं के साथ मारपीट की जा रही है। हिंदुओं के घरों में आग लगाई जा रही और उनकी दुकानें लूटी जा रही है। हिंदुओं का बेरहमी से कत्लेआम हो रहा है। मंदिरों को आग के हवाले किया जा रहा है। हिंसा की आग में जल रहे बांग्लादेश में जगह- जगह धुआं उठ रहा है। हिंदुओं की बस्तियों में चीख-पुकार मची है। पूरे देश में दंगाइयों ने आतंक का तांडव मचा दिया है। दंगाइयों ने बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में एक इस्कॉन मंदिर को फूंक दिया। एक काली मंदिर में भी तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।

हिंदुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार की घटनाओं के बाद भी विपक्ष ने बेशर्मी का चोला धारण कर रखा है। इंडी गठबंधन के किसी एक भी नेता ने हिंदुओं पर हो रहे हमले की खुलकर निंदा नहीं की। उलटे इन राजनीतिक दलों के समर्थक और सोशल मीडिया की टीमें ऐसे संदेश लगातार प्रसासित और प्रचारित कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें फर्जी हैं। ऐसी खबरें तो देश की जनता को भड़काने के लिए स्वयं हिंदूवादी संगठन फैला रहे हैं। बेशर्मी की हद तक इनकी राजनीति गिर चुकी है।

वहीं बांग्लादेश में तखता पलट की घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज की बाढ़ सी आ गई, जिसमें धमकी भरे अंदाज में समझाया गया कि ‘देश की जनता तानाशाह का तख्तापलट कर देती हैं। डरा नहीं रहा हूं, बस बता रहा हूं।’ इस पूरे मामले में देश की सबसे पुराने और सबसे ज्यादा शासन करने वाले दल कांग्रेस की चुप्पी हैरानी से ज्यादा चिंता का विषय है। 2024 के चुनाव में जिस तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दलों ने मुस्लिम तुष्टिकरण को हवा दी,उससे आने वाले समय में हिंदुओं की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

इंडी गठबंधन के किसी भी नेता ने यहां तक कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द बोला और सोशल मीडिया पर लिखा नहीं। मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले दल और नेता हिंदुओं से जुड़े हर मुद्दे पर प्राय: चुप्पी साध लेते हैं। बांग्लादेश में जो भीड़ अत्याचार कर रही है, वो मुस्लिम है। उनके निशाने पर हिंदू जनता और उनके मंदिर, दुकान और घर हैं। बावजूद इसके बड़ी बेशर्मी से ऐसे दलों के चेहते पत्रकार, यू टयूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मुस्लिम आतंकियों, दहशतगर्दों और हिंसक भीड़ का समर्थन करते दिखाई देते हैं। इन आतंकियों, उपद्रवियों और गिरी मानसिकता वाली भीड़ को आंदोलनकारी साबित करने में जुटे हैं। वैसे भी इनके लिए आतंकी साहब, मासूम और राह भटके हुए युवा ही होते हैं।

पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी दशकों से हिंदू समुदाय के खिलाफ उत्पीड़न जारी है, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू आबादी में तेजी से कमी आई है। 1971 में 22 प्रतिशत से घटकर 2022 में हिंदू आबादी 7.9 प्रतिशत हो गई है।

पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बलात्कार, हत्या, हिंदू धार्मिक संस्थानों पर हमले, जमीन हड़पना, जबरन मतांतरण एक सामान्य घटना बन गई थी। आंकड़ों के आलोक में बात की जाए तो वर्ष 2022 में बांग्लादेश में इस्लामवादियों द्वारा 154 हिंदू लोगों की हत्या कर दी गई और 424 हिंदू लोगों को इस्लामिक बदमाशों द्वारा मारने का प्रयास किया गया। इसी अवधि के दौरान 849 लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई और उन हमलों में 360 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से 62 लोग अब भी लापता हैं।

इसी साल बांग्लादेश में 39 हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और 27 हिंदू महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। 17 हिंदू महिलाओं की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई और 55 अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने का प्रयास किया गया। बांग्लादेश में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के दौरान 152 हिंदू महिलाओं को जबरन इस्लाम कबूल कराया गया।

बात वर्ष 2021 की करें तो इस वर्ष भी बांग्लादेश में 46 हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया, और 411 से अधिक हिंदू महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। 32 हिंदू लोगों को कट्टरपंथियों द्वारा गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया और उसी वर्ष 252 हिंदुओं को मार दिया गया।
बांग्लादेश हो या फिर पाकिस्तान कहीं भी हिंदुओं के साथ अत्याचार, उत्पीड़न, बलात्कार, धर्मांतरण, मंदिरों पर हमले और लूटपाट की किसी भी घटना पर विपक्ष की जुबान बंद ही रहती है। मुस्लिम व्यक्ति का नाम अपराधी, आतंकी और उपद्रवी के तौर पर सामने आते ही कांग्रेस समेत मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं को सांप सूंघ जाता है।

इन नेताओं के आंसू गाजा में हो रहे हमलों और अत्याचार पर तो निकलते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार पर इनके मुंह से हमदर्दी के दो शब्द नहीं निकलते। यही इनका दोगलापन और दोहरा व्यवहार है, जिसे ये गंगा जमुनी तहजीब और फर्जी सेक्युलरिज्म की आड़ में छुपाते हैं। पिछले कई सालों से देश में कई दलों के नेताओं ने सनातन धर्म का अपमान, हिंदुओं के आराध्यों के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी और बयान दिये हैं। लेकिन किसी भी मुद्दे पर इंडी गठबंधन ने ऐसे नेताओं की निंदा नहीं की। राजनीतिक दलों ने ये उनका व्यक्तिगत बयान है कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल में हिंदुओं के प्रति कितनी नफरत भरी है, यह एक नहीं, कई बार उजागर हुआ है। यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा ही है कि वे हिंदुओं के लिए बार-बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें भला-बुरा कहते हैं और हिंसक बताते हैं। यहां तक कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान तक करते हैं। पहले राहुल गांधी ने शक्ति का संहार करने की बात कही थी और अब धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती जिस कमल पर विराजती हैं, उसके बारे में ही संसद में अनाप-शनाप बोला।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपने पूर्वी पड़ोसी मित्र देश बांग्लादेश में उपद्रव और राजनीतिक अस्थिरता भारत के लिए नई चुनौती बन गया है। वहीं विपक्ष की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी चिंता का गंभीर विषय है। देश की जनता को ऐसे राजनीतिक दलों और नेताओं को समर्थन और वोट देने से पहले ये विचार करना चाहिए कि ये नेता सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इतिहास साक्षी है कि ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते। सत्ता के लिए ये किसी भी विचारधारा के साथ खड़े हो सकते हैं। इनके लिए मानवता, संवेदना, अपनापन, भाईचारा और भावकुता सब राजनीतिक नफे नुकसान के हिसाब से तय और प्रदर्शित होता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।