श्रीलंका के खिलाफ 27 वर्षों में पहली बार वनडे सीरीज हारा भारत, स्पिन के सामने बेदम दिखी भारतीय बल्लेबाजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलंबो। भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी जारी रहा और टीम को इस मैच में 110 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने बेदम नजर आया और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर संघर्ष करता दिखा। श्रीलंका के लिए स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके और भारतीय पारी को लड़खड़ाने में अहम योगदान निभाया।

श्रीलंका ने 1997 के बाद पहली बार भारत से जीती वनडे सीरीज

👉 यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ 0-3 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंका ने वनडे प्रारूप में शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों के बीच पहले वनडे टाई रहने के बाद श्रीलंका ने गेंदबाजों के दम पर अगले दोनों मैच जीते। इस तरह श्रीलंका भारत से 2-0 से यह सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा। चरिथ असलंका की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 1997 के बाद पहली बार वनडे सीरीज जीती है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में भारत को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी।

शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी भारतीय टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को असिथा फर्नांडो ने पहला झटका शुभमन गिल को आउट कर दिया। भारत ने 37 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया था। पिछले दो मैच में अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे, लेकिन वेलालागे ने कप्तान को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते रहे। विराट कोहली शुरुआती दो मैचों की तरह इस मैच में भी प्रभाव नहीं छोड़ सके और 20 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम ने 100 रन के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा दिए थे। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 25 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारत के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अपने नौ विकेट स्पिनरों के खिलाफ गंवाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।