बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का आरोप, अमेरिका ने मुझे कराया सत्ता से बेदखल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी सत्ता गंवाने के बाद अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है। हसीना ने कहा है कि सेंट मार्टिन द्वीप न सौंपने के कारण अमेरिका ने उन्हें सत्ता से बेदखल कराया। हसीना ने कहा कि अगर वह अमेरिका की बात मान लेंती तो बंगाल की खाड़ी पर उसका प्रभाव बढ़ जाता।

शेख हसीना ने अपने करीबी के माध्यम से यह संदेश एक मीडिया हाउस को भेजा है। इसमें उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को कट्टरपंथियों के बहकावे में न आने की चेतावनी दी है। इस संदेश में शेख हसीना ने कहा है कि मैंने इस्तीफा इसलिए दिया, ताकि मुझे शवों का जुलूस न देखना पड़े। वे छात्रों की लाशों पर सत्ता में आना चाहते थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया, मैंने इस्तीफा दे दिया।

बांग्लादेश के लोगों से कहा-जल्द आऊंगी

शेख हसीना ने कहा कि अगर मैं देश में रहती तो और अधिक लोगों की जान चली जाती और अधिक संसाधन नष्ट हो जाते। मैंने बाहर निकलने का बेहद कठिन निर्णय लिया। यह खबर सुनकर मुझे रोना आ गया है कि कई नेताओं की हत्या कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उनके घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा से मैं जल्द ही वापस आऊंगी। शेख हसीना ने कहा है कि मैं बांग्लादेश के भविष्य के लिए हमेशा प्रार्थना करूंगी, वह राष्ट्र जिसके लिए मेरे महान पिता ने संघर्ष किया। वह देश जिसके लिए मेरे पिता और परिवार ने अपनी जान दे दी।

मेरे शब्दों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया

आरक्षण आंदोलन पर हसीना ने कहा कि मैं बांग्लादेश के युवा छात्रों से दोहराना चाहूंगी कि मैंने आपको कभी रजाकार नहीं कहा, बल्कि मेरे शब्दों को आपको भड़काने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मैं आपसे उस दिन का पूरा वीडियो देखने का अनुरोध करती हूं। हसीना ने कहा कि षड्यंत्रकारियों ने आपकी मासूमियत का फायदा उठाया है और राष्ट्र को अस्थिर करने के लिए आपका इस्तेमाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।