हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। घबराहट में ट्रेन से नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच ट्रेन के जनरल कोच में आग लगने की अफवाह पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी के रुकते ही यात्री नीचे कूदने लगे।हादसे में कई लोगों के चोट आई है। कई बोगी खाली होने के बाद चालक और गार्ड ने चेक किया तो सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद घायलों को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।