चीन; शॉपिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत
चीन में एक 14 मंज़िला शॉपिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी मीडिया के मुताबिक़ आगजनी की यह घटना चीन के शिन्हुआन प्रांत के ज़िगोंग शहर में हुई है.रिपोर्ट के मुताबिक़ बुधवार शाम को लगी इस इस आग में घिरे 30 लोगों के बचा लिया गया है. घटनास्थल पर रात में राहत और बचाव का काम पूरा हो चुका है.
फ़िलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन शुरुआती जाँच के मुताबिक़ इमारत में चल रहे निर्माण कार्य से यह आग लगनी शुरू हुई थी.चीन के सरकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में इस इमारत के चारों तरफ़ काला धुआँ दिख रहा है.
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।
अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।