महाराष्ट्र; गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादी
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं.
ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमांत इलाके में हुई है. मुठभेड़ गढ़चिरौली के पुलिस थाना झारवंडी के तहत आने वाले छिंदभट्टी और छत्तीसगढ़ के कांकेर पुलिस थाना बांदे के बीच जंगल में दोपहर 1.30 से 2 बजे के दौरान पुलिस की एक बटालियन और माओवादियों के बीच हुई.
👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

ख़बरें हैं कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है. समाचार एजेंसियों के मुताबिक दोपहर को शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम तक चलती रही.छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बयान में कहा है, दोनों पक्षों के बीच छह घंटे तक गोलीबारी हुई. बाद इलाक़े की तलाशी की गई. इस तलाशी के दौरान अभी तक 12 माओादियों के शव बरामद हुए हैं. इसके अलावा 3 एके 47, एक कार्बाइन, एक एसएलआर सहित 7 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं.महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस से माओवादियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही है.उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है.



