0:00
0:00 left
यूक्रेनी सैनिक कर्स्क क्षेत्र में घुसे; पुतिन ने कहा उकसाने वाली कार्यवाही
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कुछ यूक्रेनी सैनिकों के कर्स्क क्षेत्र में घुस जाने की घटना को यूक्रेन की एक उकसाने वाली कार्रवाई बताया है.रूस ने बताया कि 11 टैंकों और 20 से भी ज़्यादा हथियारबंद लड़ाकू वाहनों के साथ यूक्रेनी सैनिकों ने साद्स्ख़ा शहर के पास सीमा को पार किया.
रूस के चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ वालेरी गोरासिमोव ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया कि कर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है. रूसी सेना बॉर्डर पर लगातार दुश्मनों का ख़ात्मा कर रही है.
गोरासिमोव ने यह भी कहा कि 1,000 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों ने साद्स्ख़ा पर कब्ज़ा करने के इरादे से सीमा को पार किया था, लेकिन रूसी सेना ने पहले ही 100 से ज़्यादा सैनिकों को मार दिया है और 215 से ज़्यादा घायल हुए हैं.
वहीं यूक्रेन ने भी रूस के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
👉 यह भी पढ़ें:
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, जिले के पूरे संगठन को किया भंग, जांच के बाद कई नेता बाहर होंगे
- भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, 40 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी



