0:00
0:00 left
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने स्वीकारी रूस के कर्स्क क्षेत्र पर हमले की बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पहली बार यह बात स्वीकार की है कि उनकी सेना ने रूस के कर्स्क क्षेत्र पर हमला किया है.यूक्रेन के अभियान शुरू करने के कुछ दिन बाद यह बयान आया है. इस हमले ने रूस को चौंका दिया है और सीमा के दोनों तरफ भारी संख्या में लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया है.

शनिवार को दिए गए अपने संबोधन में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने लड़ाकों को धन्यवाद दिया है और बताया है कि उन्होंने रूस के क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई के बारे में सेना के वरिष्ठ कमांडर ओलेस्कांद्र सिरस्की से चर्चा की थी.
उन्होंने कहा है कि यूक्रेन यह बात साबित कर रहा है कि वह न्याय सुनिश्चित कर सकता है और आक्रमण करने वाले पर दबाव भी बना सकता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन का कहर: शॉपिंग सेंटर पर दोहरी स्ट्राइक, 130 घायल
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे



