0:00
0:00 left
सुरक्षा कैबिनेट ने नेतन्याहू को हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया
इसराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को लेबनान के चरमपंथी समूह हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है.सुरक्षा कैबिनेट ने कहा है कि हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ कब और कैसे हमला करना है यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके रक्षा मंत्री तय करेंगे.शनिवार को इसराइल के क़ब्ज़े वाले गोलना हाइट्स में एक फ़ुटबॉल के मैदान में रॉकेट गिरने के बाद 12 बच्चों और किशोरों की मौत हुई.
इस हमले के बाद सुरक्षा कैबिनेट ने आपातकालीन बैठक बुलाई और उस बैठक में यह फैसला लिया गया.हालांकि पश्चिमी देशों की ओर से लगातार इसराइल से जवाबी कार्रवाई में संयम बरतने की अपील की जा रही है आठ अक्तूबर के बाद से इसराइल और लेबनान के बीच सीमापार गोलीबारी तेज़ी से बढ़ी है.हमास के इसराइल पर हमले के एक दिन बाद से हिज़बुल्लाह ने इसराइल की ओर रॉकेट और गोले दागे हैं.अक्तूबर के बाद से लेबनान में 450 लोगों की मौत हुई है जिसमें 100 आम लोग हैं. वहीं इसराइल का कहना है कि उसके 23 नागरिकों और 17 जवानों की मौत हुई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हाहाकार: आज बंद रहेंगी लाखों मेडिकल दुकानें
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विस्फोट: एआईएडीएमके में बगावत, 36 विधायक पलानीस्वामी के खिलाफ



