नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में ईरान ने अमेरिका के खिलाफ तीखा हमला बोला। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने सदस्य देशों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब अमेरिका की धौंस, दबाव और जबरदस्ती की नीतियों को इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया जाए।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जर्मनी से आने वाली एक यात्री उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है
चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातक स्तर की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट की नई तिथि घोषित कर दी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। सीएम की इस यात्रा को मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने शराब नीति केस से खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने आप चीफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पेट्रोल-डीजल-गैस की बचत करने की अपील की थी। इसका असर मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के काफिले पर भी नजर आने लगा। अधिकांश सीएम ने अपने काफिले में छह से आठ गाड़ियां रखने का ऐलान कर दिया। इधर, पीएम मोदी ने खुद दो गाड़ियों के काफिले में निकल कर एक आदर्श प्रस्तुत किया, लेकिन इसका असर मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों पर नहीं दिख रहा है।
देवास। मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसें में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच मई की रात हुए इस धमाके के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी की घोषित आय और विदेश दौरों पर हुए कथित खर्च के बीच भारी अंतर दिखाई देता है।
राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फैक्टरी से देर रात घर लौट रही 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं, गिरती दीवारों, उखड़ते पेड़ों और आकाशीय बिजली की घटनाओं में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। विपक्ष के विरोध के बाद भी केंद्र सरकार ने सीबीआई के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का एक्सटेंशन दे दिया है। यह ऐसे समय हुआ है, जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
लखनऊ। सपा चीफ अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई।
नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।
महापौर जी को लोग अब तक बड़ी डीजल गाड़ियों में घूमते देखते आए हैं। यह वही महापौर हैं, जिन्होंने शपथ लेते ही पेट्रोल-डीजल कारों से तौबा करने का ऐलान किया था। शपथ लेने के बाद वे इलेक्ट्रिक कार से घर गए थे। इसके बाद से वह इलेक्ट्रिक कार नजर नहीं आई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में नए सीबीआई निदेशक के चयन की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी असहमति दर्ज कराई।
इंदौर। आर्मी के एक सूबेदार की जमीन के सीमांकन को लेकर फैलाई गई खबर पूरी तरह झूठी निकली। इतनी झूठी कि खुद शिकायतकर्ता आर्मी सुबेदार ने ही इसका खंडन कर दिया। प्रशासन ने भी इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया है।
नई दिल्ली। राजस्थान में हुए बड़े पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
मिडिल ईस्ट संकट को देखते हुए आपने आम जनता से पेट्रोल-डीजल गैस की बचत करने की अपील की है. काफी अच्छा लगा, आप इस संकट पर खुलकर तो बोले. देश की जनता आपकी कोई बात नहीं टालती, उसने आपकी अपील पर अमल भी शुरू कर दिया है. लेकिन, यही जनता आपके मंत्री-संत्री और नेताओं को सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जब धूल उड़ाती देखती है तो उसका माथा सनक जाता है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति को झकझोर देने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो के हाथों में पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए। इस दौरान उन्होंने राज्य में केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लागू करने की घोषणा की। चुनाव में भाजपा ने बंगाल में जीत के बाद इसे लागू करने का वादा किया था।
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोवार को सोमनाथ मंदिर में आयोजित अमृत पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया।
ईरान युद्ध संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना कम खरीदने और तेल की खपत घटाने की अपील पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है
तेलुगु सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। उभरते अभिनेता भरत कांत और प्रसिद्ध छायाकार साई त्रिलोक की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों की कार की तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से भिड़ंत इतनी भयावह थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के बीच देशवासियों से सोना कम खरीदने, विदेश यात्राएं घटाने, पेट्रोल की बचत करने और घर से काम करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
लखनऊ। यूपी में रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें कई नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि समय बिताने के लिए करना है कुछ काम।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है। पीएम मोदी ने भारत के सभी नागरिकों से पेट्रोलियम उत्पादों का संयम के साथ इस्तेमाल करने की अपील की है।
लखनऊ। यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम योगी और भाजपा अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया गया। इसमें एक महिला समेत छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़े मिली है। इनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी क्रम में वह जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
सुप्रिया सुले ने बताया कि शनिवार को पुणे-मुंबई राजमार्ग पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने जो लिखा है, उसे राजनीति से जुड़े लोगों को पढ़ना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि अश्विन जोशी ने गोपी नेमा को चुनाव में हराया था।
राजनीतिक शुचिता के लिए पहचाने वाली भाजपा के नेताओं के आचरण इन दिनों चिन्ता में डाल रहे हैं। चिन्तामणि मालवीय जैसे कई नेता समय-समय पर अपने व्यवहार से भाजपा को परेशानी में डालते रहे हैं, लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि पार्टी आलाकमान को इसकी परवाह नहीं है।
जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी राज्य में नापाक साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक माहौल के साथ-साथ डिजिटल तस्वीर भी तेजी से बदलती नजर आ रही है। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता पुलिस के आधिकारिक सामाजिक मंच खाते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत की सभ्यतागत चेतना की अमर आवाज बताया।
पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। सेक्टर-2 स्थित उनके घर पर करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे, जिसके बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई।
इंदौर। कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक जमाने में इंदौर में उनकी तूती बोलती थी। गर्मियों में जब इंदौर में लोग पानी के लिए तरसते थे, तो अश्विन जोशी ने टैंकरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया। इसीलिए उन्हें लोगों ने पानी वाले बाबा संबोधन दिया।
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है ये प्रोजेक्ट जहां भारत सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है तो वहीं इसका विरोध भी हो रहा है दरअसल ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट देश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा योजनाओं में से एक है,
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जा रही एक विमान सेवा में अपने साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित टीसीएस प्रकरण की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जबरदस्ती धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रही महिला आरोपी निदा खान को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित मालवा उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किए। गरबा रास, पनिहारी, गोफ रास,अहिराई लाठी, सिद्धि धमाल, गुस्सादी,गेडी, भरतनाट्यम व कत्थक की प्रस्तुति ने लोगों को लुभाया।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम 4 मई को आया था, तब से वहां हिंसा जारी है। बंगाल के कई इलाकों से भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरें आ रही हैं। गुरुवार को हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्ती से शहर के एक मॉल माफिया को क्यूसर हॉक की जमीन के मामले में बड़ा झटका लगा है। एसडीएम जूनी इंदौर ने इस जमीन के भू स्वामी के रूप में आईडीए का नाम दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के खिलाफ पीएमओ तक शिकायत पहुंची। इसके बाद दिल्ली से एक टीम इंदौर आई और जांच कर यहां से रवाना हो गई है। बताया जाता है कि डायरेक्टर साहब को पीएम, सीएम से लेकर सांसद तक का डर नहीं है।
पटना। बिहार में गुरुवार को सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।