नहीं रहे कांग्रेस के पानी वाले बाबा : पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक जमाने में इंदौर में उनकी तूती बोलती थी। गर्मियों में जब इंदौर में लोग पानी के लिए तरसते थे, तो अश्विन जोशी ने टैंकरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया। इसीलिए उन्हें लोगों ने पानी वाले बाबा संबोधन दिया।

बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

👉 यह भी पढ़ें:

लंबे समय तक संभाली चाचा की विरासत

अश्विन जोशी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे थे। अश्विनी जोशी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से तीन बार विधायक रहे। वे अपनी बेबाक शैली के लिए पहचाने जाते थे। कई बार इसके कारण ही उनकी आलोचना भी हुई, क्योंकि वे मन में कुछ भी नहीं रखते थे। जो कहना होता था मुंह पर बोल देते थे।

छात्र राजनीति से की थी शुरुआत

अश्विन जोशी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने छात्र संघ चुनाव लड़ा और वहां से राजनीति में कदम रखा। चाचा महेश जोशी के कारण कांग्रेस में जल्द ही अश्विन जोशी की पहचान बन गई। अश्विन जोशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के काफी करीबी माने जाते थे।

भाजपा के लहर में भी जीत गए थे चुनाव

अश्विन जोशी कांग्रेस के एक ऐसे नेता रहे हैं, जो भाजपी की लहर में भी 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत गए थे।  जोशी ने भाजपा उम्मीदवार गोपी नेमा को चुनाव हरा दिया। इसके बाद वे लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे। क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जलसकंट रहता था। वे टैंकरों से वार्डों में पानी बंटवाते थे। 15 अगस्त को राजवाड़ा पर स्वतंत्रता दिवस के जश्न को धूमधाम से मनाने की शुरुआत भी उन्होंने की थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।