नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।
जमवा रामगढ़ का सक्रिय कार्यकर्ता है आरोपी
पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने अपने परिवार के कुछ बच्चों के लिए पेपर खरीदा था। बाद में पैसा निकालने के लिए इसे बाहर के कुछ लोगों बेच दिया गया। दिनेश बिवाल जयपुर की जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- NEET UG की ओएमआर शीट में गड़बड़ी, 6 अभ्यर्थी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग
- NEET UG Re-Exam : तैयारियों का जायजा लेने NTA पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, परीक्षार्थियों से किया बड़ा वादा
- नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद भी एनटीए बोला-पेपर लीक नहीं हुआ, सीबीआई कर रही जांच
- इंदौर भाजपा में एक और छुपे रुस्तम निकले, गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले पर 3.50करोड़ की जालसाजी का केस दर्ज
- भाजपा नेता मोहम्मद अशरफ आजाद ने AAP सांसद संजय सिंह को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
युवा मोर्चे में मंत्री भी रहा
आरोपी बिवाल जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट के कई कार्यक्रमों को उसने ही आयोजित कराया था। इतना ही नहीं भाजपा युवा मोर्चे में वह कुछ दिनों पर तक मंत्री पद पर भी रहा है। फिलहाल दोनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है।
नितिन नवीन के स्वागत में लगाए थे होर्डिंग
इस मामले में कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है कांग्रेस ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ दिनेश बिवाल की तस्वीर भी पोस्ट की है। दिनेश बिवाल के फेसबुक अकाउंट से यह साफ है कि वह भाजपा के कई नेताओं का करीबी है। हाल ही में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर पहुंचने पर भी उसने कई जगहों पर स्वागत की होर्डिंग्स लगवा रखी थी।
सीबीआई को कंसलटेंसी एजेंसी से मिली थी जानकारी
बताया जा रहा है कि सीकर में कंसलटेंसी एजेंसी चलाने वाले राकेश मंडवारिया को देहरादून से हिरासत में लिए जाने के बाद सीबीआई को बिवाल ब्रदर्स के बारे में जानकारी मिली थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि नेता दिनेश बिवाल के परिवार के कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी आशंका है कि बिवाल ने कई दूसरे बच्चों का सेलेक्शन भी गलत तरीके से करवाया है।



