पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक माहौल के साथ-साथ डिजिटल तस्वीर भी तेजी से बदलती नजर आ रही है। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता पुलिस के आधिकारिक सामाजिक मंच खाते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
वहीं दूसरी ओर पुलिस का आधिकारिक खाता अब नरेंद्र मोदी अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के आधिकारिक खातों को फॉलो करता दिखाई दे रहा है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है और तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय समेत कई नेताओं के आवासों से अतिरिक्त सुरक्षा भी हटाई जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में इस डिजिटल बदलाव को सत्ता परिवर्तन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने बंगाल की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।



