बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़े मिली है। इनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
पीएम मोदी के आगमन से पहले नियमित जांच के दौरान पुलिस को फुटपाथ के किनारे ये संदिग्ध सामग्री मिली। जैसे ही इस घटना की जानकारी सामने आई, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके अलावा मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई। इन छड़ों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में पीएम
पीएम मोदी को रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होना था। इसके लिए वह कर्नाटक पहुंचे. वहीं, कर्नाटक में पीएम मोदी ने ‘ध्यानमंदिर’ का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर सहित कई वीआईपी मौजूद थे।
एक व्यकित ने फोन कर दी थी सूचना
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुबह एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में फोन कर दावा किया कि एचएएल क्षेत्र और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के आसपास विस्फोट हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुल के किनारे मिला जिलेटिन
जांच के दौरान एयरपोर्ट इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र के पास प्रधानमंत्री के रूट पर एक पुल के किनारे, कंपाउंड वॉल के पास जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले संदिग्ध को कोरमंगला के पास स्थित एक घर से हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।



