Madhya Pradesh

डायमंड कॉलोनी विवाद के बाद फिर निशाने पर भूमाफिया दीपक मद्दा, कलेक्टर के आदेश पर खुलने लगीं पुरानी फाइलें

डायमंड कॉलोनी में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के बाद एक बार फिर जेल रिटर्न भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा निशाने पर है। पुलिस के एक्शन के बाद अब प्रशासन ने भी मोर्चा खोल लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहकारिता विभाग भी इसकी सारी फाइलें खोलने में जुट गया है।

आखिर किसके कहने पर कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को अजा मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया, कौन है जिसने भेजा था नाम?

भाजपा में कांग्रेस से आयातित नेताओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। मंत्रिमंडल में पद मिलने के बाद अब संगठन में भी इनकी नियुक्तियां हो रही है। 2 जुलाई को भूपेंद्र चौहान के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का इंदौर अध्यक्ष बनाया गया। इसका पार्टी में जमकर विरोध शुरू हो गया है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके कहने पर यह नियुक्ति हुई है?

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। मेघालय सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत खारिज करने से इनकार कर दिया है।

भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। एक-दो बार नाम भी भेजे गए। फिर शिकायतें भी हुईं, नई सूची बनी लेकिन फिर मामला अटक गया। अब बताया जा रहा है कि संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी टांग फंसाकर बैठ गए हैं।

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुंवशी की जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका जाहिर करते हुए कल ही तत्काल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को सुनवाई का भरोसा दिया।

डायमंड कॉलोनी विवाद से पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुटा भूमाफिया दीपक मद्दा, पुलिस को भी बरगलाने की कोशिश

डायमंड कॉलोनी में दो पुलिकर्मियों की पिटाई के बाद पुलिस ने भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। मद्दा पहले प्रतीक संघवी के साथ संयम इंफ्रा कंपनी में डायरेक्टर रह चुका है। पुलिस ने मद्दा से इस मामले से जुड़ाव संबंधी कई प्रश्न पूछे।

अब चिट्‌ठी लिखने से क्यों इनकार कर रहे हो मंत्रीजी ‘दिल की बात’ ही तो है…

प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीएम के नाम लिखी एक चिट्‌ठी मीडिया में क्या पहुंची, एमपी की सियासत में हंगामा बरप गया। सबने कहा इंदौर के बहाने मंत्रीजी ने चिट्‌ठी में अपना पूरा दर्द उड़ेल दिया है। जब सियासत गरमा गई तो मंत्रीजी ने चिट्‌ठी लिखने से ही इनकार कर दिया।

विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्‌ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे

मध्यप्रदेश के काबिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव की चिट्‌ठी का असर अब दिखने लगा है। आज यानी बुधवार को ही चिट्‌ठी की खबर मीडिया के माध्यम से पहुंची और आज से ही भाजपा के विधायकों ने मंत्रीजी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम को एआईसीटीएसएल के कार्यालय में विजयवर्गीय द्वारा बुलाई बैठक से महापौर और अधिकांश विधायकों ने दूरी बना ली।

घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!

पिछले कुछ दशकों से इंदौर शहर में नए ‘रईसों’ की बाढ़ सी आ गई। सोने की मोटी चेन, ब्रेसलेट, ब्रांडेड जीन्स, शर्ट, शूज और महंगी गाड़ियों से उतरते किसी को देख लीजिए तो सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये वो वाले ‘रईस’ हैं।

मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना

भाजपा के वरिष्ठ बड़बोले नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी उपेक्षा से इतने त्रस्त हो गए कि उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव को पत्र लिख दिया। हालांकि उन्होंने इसमें इंदौर की उपेक्षा की बात की है, लेकिन इंदौर के बहाने उन्होंने अपना ही दर्द बयां किया है।

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।

यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को :  हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित

शहर के प्रतिष्ठित यशंवत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को हो रहे हैं। इससे पहले 27 जून को बुलाई गई एजीएम में कई प्रस्ताव पारित हुए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव हर साल 10 सदस्य बनाने का रहा। एजीएम में पक्ष-विपक्ष के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-12 करोड़ लोगों के चंदे का कहां है हिसाब, चंपत राय को बताया...

उज्जैन। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार, भाजपा और संघ पर बड़ा हमला किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने चंपत राय पर भी आरोप लगाए हैं। चंपत राय से बेईमान कोई नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में आजादी के पहले व आजादी के बाद पहली बार ऐसी हुकूमत आई है, जिसकी हुकूमत में मंदिर की दान राशि में घोटाला हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को निशाने पर लेते हुए कहा चंपत राय से बड़ा बेईमान और भ्रष्ट कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल किसी ट्रस्टी के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होता। ट्रस्ट की व्यवस्था की जिम्मेदारी चंपत राय पर है और उन्हें पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए। 12 करोड़ लोगों के चंदे का हिसाब कहां है दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जो एक करोड़ रुपये दिए और चांदी की शिलाएं दीं, उनकी रसीद और हिसाब अब तक नहीं मिला। चंदा चोरी करने वालों को बचा रहा संघ दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आरएसएस मॉडल ऑफ गवर्नेंस है। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में चंदा चोरी करने वालों को बचाने में लगे हुए हैं। ये लोग सनातन का विनाश कर रहे हैं और सनातनियों के साथ धोखा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अयोध्या में एफआईआर हुई, लेकिन दोषियों का रिमांड लिए जाने की बजाय उन्हें गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया। दिग्विजय ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी पीएम मोदी की दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धर्म और धार्मिक कार्यों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों पर कोई कानून लागू नहीं होता और ये सनातनियों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय कौन हैं? उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे संघ के प्रचारक रहे, बाद में विहिप ने उन्हें ले लिया। सादगी का नाटक करते हैं। चांदी की ईंट, जेवर, नकदी और विदेशी चंदे में गड़बड़ी पाई गई है। आरएसएस और विहिप से बड़ा बेईमान और गद्दार कोई नहीं है। महाकाल मंदिर की जमीन पर संघ का कब्जा महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उस समय से विरोध कर रहे हैं, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने महाकाल मंदिर की जमीन आरएसएस से जुड़ी संस्था को दे दी थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वे अदालत भी गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बना लिए हैं और साधु-संतों को महत्व नहीं दिया जा रहा। आज स्थिति यह है कि बजरंग दल की चिट्ठी के बिना भस्म आरती तक नहीं मिलती।

जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया डायमंड कॉलोनी की जमीन का खेल, पुलिस से हुई झड़प के बाद आला अधिकारियों को पता चली पूरी कहानी

जिस डायमंड कॉलोनी की जमीन के विवाद में कनाड़िया थाने के पुलिसकर्मियों से झड़प हुई थी, उसका पूरा खेल एक जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया है। इंदौर के स्वर्गीय हो चुके नामी भूमाफिया की इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में जेल रिटर्न भूमाफिया ने पूरी साजिश रची।

कर्बला मैदान पर लगेगा मेला, इंदौर हाईकोर्ट ने दिए आदेश, निगमायुक्त की अनुमति को महापौर परिषद ने किया था निरस्त

कर्बला मैदान पर मुहर्रम के मेले के विवाद पर अब विराम लग गया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मेला कमेटी को मेला लगाने की अनुमति दे दी है। इसके पहले निगमायुक्त ने मेले की अनुमति दी थी, जिसे गुरुवार रात को महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक में निरस्त कर दिया गया था।

Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम 2026 के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में निकाले जा रहे ताजिए का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए और कई अन्य घायल हो गए।

कर्बला मैदान के मेले पर रार : महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दी थी अनुमति, अब महापौर परिषद ने कर दी...

कर्बला मैदान पर मुहर्रम पर लगने वाले मेले को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के बीच ठन गई है। महापौर ने दो दिन पहले मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन निगमायुक्त ने गुरुवार को मेला कमेटी को अनुमति दे दी। इससे भड़के महापौर ने ताबड़तोड़ महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक बुलाकर अनुमति निरस्त करवा दी।

कर्बला मैदान पर इस बार भी लगेगा मुहर्रम का मेला, महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दे दी अनुमति

मुहर्रम के अवसर पर इस बार भी इंदौर के कर्बला मैदान पर मुहर्रम का मेला लगेगा। दो दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मेले की अनुमति देने से इनकार किया था। गुरुवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मेले की अनुमति दे दी। इसकी पुष्टि मेला कमेटी से जुड़े लोगों ने की है।

नगर निगम में यह कैसी ‘महापौर परिषद’, हर काम के लिए अलग-अलग प्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य भी हैं हैरान

नगर निगम के कामकाज के लिए चुने हुए पार्षदों की एक महापोर परिषद होती है। अभी भी है। जो बीच-बीच में बैठक कर शहर हित के कामों को मंजूरी देती है। इसमें हर विभाग के प्रभारी होते हैं। नगर निगम में जितने भी महापौर हुए, उनके कार्यकाल में ऐसी महापौर परिषद होती रही है। लेकिन, इस बार नगर निगम के विधान से अलग एक अलग महापौर परिषद भी है, जो महापौर के सारे काम निपटाती है।

MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे कथित जमीन विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति में नया मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए जोरदार जवाब दिया है।

सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर इंडियन एक्सप्रेस अखबार में 23 जून को एक समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें उनकी संपत्तियों में वृद्धि की बात कही गई है। सच तो यह है कि इस खबर के माध्यम से भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। सच तो यह है कि उनकी संपत्तियों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, आरोपियों पर केस दर्ज

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के डायमंड कॉलोनी में भूमाफियाओं के गुंडों द्वारा दो पुलिस की पिटाई के मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। उन्हेंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा...

इंदौर। शहर में फिर से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी का है। यहां जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भूमाफियओं के गुंडों बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद भी न तो कोई एफआईआर हुई और नही पीटे हुए पुलिस वालों ने मुंह खोला।

भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?

भाजपा संगठन का रवैया इन दिनों समझ नहीं आ रहा। पार्षद कमलेश कालरा के विवाद में जीतू यादव पर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। दूसरी तरफ कुत्ता विवाद में संघ कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले विधानसभा 4 के पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेड़गे पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

क्या ‘बच्चा’ ही रहेगा अपना इंदौर, पहले मुंबई का था, अब……

इंदौर कोई आज का शहर नहीं है। यह मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देना वाला शहर है, लेकिन विडंबना यह कि इसे कुछ नहीं मिलता। इसे कोई मुंबई का बच्चा कह देता है, तो कोई कुछ और। कई बार इंदौर के साथ चोट हो चुकी है और यह सिलसिला जारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया, सोनिला मिमरोट भाटिया को दी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सोनिला मिमरोट भाटिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंटू चौकसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष के पद पर काबिज थे।

नगर निगम को अपने नगरीय प्रशासन मंत्री के फोटो वाले होर्डिंग पूरे शहर में परमानेंट लगा देना चाहिए…क्यों ठीक रहेगा न मनीष मामा?

अपना इंदौर नगर निगम भी गजब है। नगर निगम के अपने विभाग नगरीय प्रशासन मंत्री इंदौर के ही हैं, लेकिन सीएम के कार्यक्रम वाले होर्डिगों से उनका ही फोटो गायब कर देता है। अरे, नगर निगम को तो कैलाश विजयवर्गीय के होर्डिंग पूरे शहर में परमानेंट लगवा देना चाहिए।

मध्यप्रदेश में 29 आईएएस अफसरों के तबादले, सीएम के सचिव आलोक सिंह हटाए गए, भोपाल और रीवा के कमिश्नर भी बदले

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग  ने भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर हटा दिए हैं। अब कर्मवीर शर्मा भोपाल और शैलेंद्र सिंह रीवा के नए संभागायुक्त होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों और निदेशकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

प्रियंका चतुर्वेदी का नीट री-एग्जाम को लेकर सरकार पर बड़ा हमला, कहा-पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नीट के री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक परीक्षा के री-टेस्ट कराने के लिए सरकार को अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम करने पड़े हैं। पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया।

इंदौर मेट्रो का बजट 12 हजार 900 करोड़ हुआ, मोहन कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, तबादले की समय सीमा आज रात 12 बजे...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर यह तय किया गया कि आज यानी मंगलवार रात 12 बजे तक ही तबादले हो पाएंगे। कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत की मंजूरी भी दे दी है।

कई गृह निर्माण संस्थाओं में गड़बड़ी करने वाले सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर का ट्रांसफर, क्या इस बार होंगे रिलीव

शहर की कई गृह निर्माण संस्थाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले इंदौर के सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर का एक बार फिर से जबलपुर ट्रांसफर हो गया है। इससे पहले भी उनका ट्रांसफर जबलपुर हुआ था, लेकिन वे कोई न कोई बहाना बनाकर इंदौर से रिलीव नहीं हुए। इस बार देखना है कि वे रिलीव होते हैं या नहीं।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद पर धन्नापतियों की नजर, क्या इस बार भी ठगे जाएंगे आम कार्यकर्ता?

जब से श्याम टेलर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से इंदौर अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी है। युवाओं के संगठन के इस पद के लिए दावेदार ऐसे लगे हैं, जैसे लोकसभा और विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे हों। अधिकांश दावेदार धन्नापति हैं, जिससे आम कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक संदिग्ध कट्टरपंथी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक ऐसे नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच अब कई राज्यों तक फैल गई है। मध्यप्रदेश आतंक निरोधी दस्ता (ATS) की कार्रवाई के बाद भोपाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों में संदिग्ध संपर्कों की जांच तेज कर दी गई है।

मुरैना में बड़ा हादसा,  ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, बगल से गुजर रही गाड़ी की चपेट में आए, 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के धौलपुर के बीच हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फटने के बाद आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग ट्रेन से कूदने लगे और सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद के धन्नापति दावेदारों, अपने अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत में कोई कसर न छोड़ना, गाड़ियां न सही, साइकिल और होर्डिंग...

बड़ी मुद्दतों के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कल यानी रविवार को इंदौर में पधार रहे हैं। इसके पहले कई बार उनके इंदौर दौरे का कार्यक्रम बना, लेकिन राजनीति ऐसी चली कि दौरा टलता ही रहा। इस बार पक्का है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष के धन्नापति दावेदारों ने एक बार फिर से ताकत लगा दी है और पूरे शहर को होर्डिंगों से पाट दिया है।

अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक जेल रिटर्न भूमाफिया ने रखी अपने ‘हिसाब’ की पार्टी, कई माफिया तो ‘हिसाब’ की उम्मीद में ही पहुंच...

शहर के एक कुख्यात जेल रिटर्न भूमाफिया ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें शहर के हर तरह के सारे माफिया पहुंचे। कुछ ऐसे भी पहुंचे जिनका भूमाफिया से कुछ लेना था, कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें वह चूना लगा चुका था और कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें उसने अपने मोहजाल में फांस रखा है।

Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार और भतीजे प्रशांत सिंह (29) की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह-सब ने मिलजुलकर की चोरी, कमलनाथ ने भी साधा निशाना

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बाहर हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने के बाद आज गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा का ‘कुत्ता’ विवाद : विधानसभा 4 के प्रभारी शेड़गे ने अभी तक नहीं दिया नोटिस का जवाब, प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी भी बेअसर

विधानसभा 4 में एक कुत्ते को गंदगी फैलाने को लेकर हुआ विवाद हालांकि अभी थमा नहीं है, लेकिन इस पर पानी डालने की कोशिश हो रही है। इस विवाद के बाद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधानसभा चार के प्रभारी विरेंद्र शेड़गे को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया गया है।

MP Rajya Sabha: मध्यप्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने दिया प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भाजपा के तीनों उमम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया है।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करने को कहा है। इधर, नाम वापसी की आज अंतिम तारीख है।

मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें भाजपा के तीनों प्रत्याशियों तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा मंगलवार को रद्द हो गया था।

डेली कॉलेज बोर्ड को हाईकोर्ट से मिली राहत, सिंगल बेंच के जांच के आदेश पर लगाई रोक

डेली कॉलेज बोर्ड को बुधवार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इससे पहले सिंगल बेंच ने रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी तथा पुलिस अधीक्षक साइबर सेल को 15 दिन में जांच के निर्देश दिए थे। आज हुई सुनवाई में डिवीजनल बेंच ने जांच के उस आदेश को रद्द कर दिया है।

इंदौर में महिला-बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक कंडवाल के ठिकानों पर छापा, साढ़े नौ करोड़ रुपए की संपत्ति मिली

लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह-सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा मारा। जांच में करीब साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति मिली जो उनकी आय से काफी ज्यादा है।

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी मंगलवार शाम को रद्द कर दी गई। इसके बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने दिल्ली तथा भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना दिया। दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए और पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर हमला बताया है।

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला

मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने का फैसला सुनाया। भाजपा ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने शपथ पत्र में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है।

BRICS Agriculture Meeting : इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, 20 देशों के प्रतिनिधि हैं शामिल, तीन दिनों में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

इंदौर में मंगलवार से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की शुरुआत हो गई। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में कृषि क्षेत्र की उन्नत तकनीकों, नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार और जलवायु-अनुकूल खेती जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

Mohan Cabinet : मध्यप्रदेश में मंडी शुल्क बढ़ा, लेकन कपास किसानों को राहत, सरकार को होगा 800 करोड़ का फायदा

मध्यप्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क में मंडी शुल्क को एक से बढ़ाकर डेढ़ परसेंट कर दिया है। इससे सरकार को लगभग 835 करोड़ रूपये एक साल में मिलेंगे। दूसरी तरफ कपास पर मंडी शुल्क प्रति गठान पर एक रुपए के स्थान पर पचास पैसे किया गया है।

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।

खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना

भाजपा के विधानसभा 4 के प्रभारी विरेंद्र शेड़गे अब खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। एक मामूली विवाद में शेड़गे ने संघ के पदाधिकारी के साथ मारपीट कर ली। मामला थाने भी पहुंचा। इधर, संघ के दबाव में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें प्रभारी पद से भी हटा दिया है।

मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।

कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची पर रोक, हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार को सूची जांच कर जमा कराने के दिए आदेश

कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने वरीयता सूची को चुनौती देने वाली एक याचिका की सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार से कहा है कि वह सही वरिष्ठता सूची की जांच करें और अगली सुनवाई की तारीख पर या उससे पहले उसे जमा करें।

Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल

रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सेहतगंज फैक्ट्री के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सागर से भोपाल जा रही एक बस और भोपाल से सागर लौट रही दूसरी बसे आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं।

राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका

राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार घोषित किए। मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा में नहीं जाने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई नेता उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल थे।

राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर चली दिल्ली की मर्जी, घुंघरू बांधे बैठे रह गए भाजपा के कई नेता

ध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया जो लंबे समय से राज्यसभा की ओर टकटकी लगाए बैठे थे।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल : भाजपा के कई ‘पहलवान’ अखाड़े में, वहीं कांग्रेस ढूंढ रही अपना ‘नाथ’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल शुरू हो चुका है। भाजपा खेमे में भी भारी उठापटक है, क्योंकि कई नेता राज्यसभा के दरवाजे से दिल्ली जाने की आस लगाए बैठे हैं। इसके बावजूद किसी को भरोसा नहीं है, सबको डर है कि पिछली बार की तरह अंत समय दिल्ली से दूसरे राज्य का कोई नाम न टपक जाए।

MP Breaking News: विधायक की कार बनी आग का गोला! गाय को बचाने की कोशिश में बड़ा हादसा, बाल-बाल बची जान

मध्य प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई।

एमपी में नहीं थम रहा ‘दौ कौड़ी’ वाला विवाद, भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, पटवारी को बता दिया पांच मुंह वाला...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सीएम डॉ.मोहन यादव पर की गई टिप्पणी से उपजा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। सीएम के दौ कौड़ी वाले बयान के बाद कांग्रेस भी लगातार हमला कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा के निशान पर पटवारी हैं। इन दिनों भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर लगा  एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें पटवारी को सांप बताया गया है।

मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में स्वामित्व योजना सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत वर्षों से किसी संपत्ति पर काबिज लोगों को निःशुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन और मकान का वैध मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा।

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ

मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव हो चुके हैं। नतीजे भी आ चुके हैं, पदाधिकारी भी चुन लिए गए हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कोर्ट के फैसलों को लेकर जंग जारी है। सोमवार को ही डेली कॉलेज से जुड़ी दो खबरें सामने आईं। एक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर एक पक्ष अपनी जीत के ढोल पीट रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे महज भ्रामक प्रचार बता रहा है।

मान गए नेताजी, मोदीजी से लेकर सारे नेता कर रहे पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील और आप जन्मदिन पर घुमा रहे गाड़ी

इंदौर। मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर के भाजपा नेता सबसे अलग हैं। अपने मन की करते हैं और कभी-कभी तो ऐसी करते हैं जो किसी के समझ नहीं आती। बड़े नेता चाहे लाख चिल्लाते रहें, सीख देते रहें लेकिन हमारे नेता अपनी ही राह पर चलते हैं। अब देख लीजिए ना, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव तक पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन हमारे नेता अपनी ही धुन में हैं। जन्मदिन का होर्डिंग लगाकर घुमा दी गाड़ी एक भाजपा के नेता हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया के खासमखास। कई बार पार्षद रहे हैं। वर्तमान में महापौर परिषद के सदस्य हैं। अब बेचारे का जन्मदिन आया। कई जगह होर्डिंग-वोर्डिंग लगे, लेकिन इस बार पहाड़िया या उनके समर्थकों ने सबसे अलग कुछ करने की कोशिश की। फिर क्या था, लोडिंग वाहन के दोनों तरफ जन्मदिन की बधाई वाला होर्डिंग लगाकर उसे पूरे शहर में घुमा दिया गया। जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है देश में पेट्रोल-डीजल का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों और नेताओं से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं। पीएम के कहने पर भाजपा के सारे मंत्री से लेकर सीएम तक ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी, लेकिन इससे हमारे इंदौरी नेताओं को क्या फर्क पड़ने वाला। आखिर जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है ना, पेट्रोल-डीजल की बचत तो 364 दिन हो ही जाएगी। कई नेता गंवा चुके हैं पद विडंबना यह है कि मध्यप्रदेश में गाड़ियों के काफिले के कारण कई भाजपा नेताओं को अपने पद गंवाने पड़े हैं। भिंड के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव तो इतने गाड़ियों के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंच गए कि पद से हाथ धोना पड़ा। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के साथ भी हुआ था। आज भी यह सिलसिला जारी है। बेचारे करें क्या, मन जो नहीं मानता माना कि पेट्रोल-डीजल का संकट है। बड़े नेता अपील भी कर रहे हैं, लेकिन बिना गाड़ियों के काफिले के सड़क पर निकले नेताओं को भला कौन पूछेगा। यह भी सच है कि गाड़ियों और भीड़ से ही तो भौकाल बनता है। अब ऐसे में अपने नेताओं को दोष देना ठीक नहीं होगा। बेचारे गाड़ी पर नहीं चलेंगे और साइकिल या दोपहिया पर निकल लेंगे तो उनमें और आम आदमी में क्या फर्क रह जाएगा। ऐसे में नंदू भिया को भी गलत ठहराना ठीक नहीं होगा। आखिर वे भी बेचारे नेता ही तो हैं।

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए कई सवाल, जारी किया वीडियो

हमेशा विवादों में रहने वाले रतलाम की आलोट सीट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शक्ति का केंद्र नौकरशाही बन गई है।

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची फिर उलझी, सुशीला चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने संस्था की सदस्य सुशीला चौरसिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल वरीयता सूची के आधार पर प्लॉट का आवंटन रोक दिया है। हाईकोर्ट ने सहकारिता विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img