मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने का फैसला सुनाया। भाजपा ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने शपथ पत्र में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है।

भाजपा की ओर से एडवोकेट संकेत गुप्ता ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष शिकायत पेश करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवार को अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी देना अनिवार्य है। भाजपा ने इसे तथ्यों को छिपाने का मामला बताते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की थी।

👉 यह भी पढ़ें:

सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

मामले की सुनवाई के दौरान विधानसभा परिसर में जमकर राजनीतिक हलचल और हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष के बाहर मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा था कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि केवल कोर्ट का नोटिस मिला है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद शाम को नामांकन निरस्त किए जाने का निर्णय सुनाया गया।

भाजपा की आपत्ति को निरधार बताया

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर फैसला आने से पहले विधानसभा परिसर में जमकर राजनीतिक हलचल देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की आपत्ति को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार केवल दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी देना अनिवार्य होता है, जबकि मीनाक्षी नटराजन को सिर्फ कोर्ट से नोटिस मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक उद्देश्य से अनावश्यक आपत्ति लगाई है। सिंघार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष जवाब प्रस्तुत कर दिया है और अंतिम फैसला रिटर्निंग अफसर को लेना है। इसी बीच विधानसभा परिसर में माहौल गरमा गया। दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और कांग्रेस के लीगल प्रभारी जेपी धनोपिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिटर्निंग अफसर अरविंद शर्मा के कक्ष में मौजूद रहे। कुछ देर बाद मीनाक्षी नटराजन भी वहां पहुंच गईं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर कहां गया 300 किलो जिलेटिन, बड़े नेताओं के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल?

इंदौर के बड़गोंडा से 300 किलो जिलेटिन चोरी हो गई है। बड़े नेताओं के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में नए 18 सदस्य, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा शामिल

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में नए 18 सदस्य शामिल हुए हैं। पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार बोर्ड का हिस्सा बने।

नीति आयोग ने स्पष्ट किया: UPI पेमेंट चार्ज जरूरी, सरकार का जवाब भी आया सामने

नीति आयोग ने यूपीआई पेमेंट चार्ज को आवश्यक बताया है। सरकार ने 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने की पुष्टि की है।

एशियाई खेल 2026: इन पांच खेलों में भारत को सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद

एशियाई खेल 2026 में भारत को सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद पांच खेलों से है। 503 खिलाड़ियों के साथ भारत 35 खेलों में भाग लेगा।

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क हिट एंड रन केस में शहनवाज गिरफ्तार, कार बरामद

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क हिट एंड रन केस में शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी कार भी बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के सांवेर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन की मौत

सांवेर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन की मौत। हादसे में दो लोग घायल, रेस्क्यू कार्य जारी है।

अमृत ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, इंदौर-कोलकाता में 17 ठिकानों पर छापेमारी

इंदौर-कोलकाता में अमृत ग्रुप के 17 ठिकानों पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छापेमारी की। जांच में निवेशकों से धोखाधड़ी शामिल है।

दिशा सालियान मामले में संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और अमित शाह पर लगाए आरोप

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दिशा सालियान मामले में एकनाथ शिंदे और अमित शाह पर आरोप लगाए। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

आईडीए में बड़ा खेला : 113 नंबर स्कीम की कृष्णा संस्था को 136 में दे दी जमीन, लोकायुक्त पहुंची शिकायत

इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ ने कृष्णा गृह निर्माण संस्था को नियम विरुद्ध जमीन आवंटित की। लोकायुक्त में शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई है।

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।