भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार घोषित किए। मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा में नहीं जाने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई नेता उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल थे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र कांग्रेस सीट के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नाम की घोषणा कर दी है। लंबे मंथन और कई दावेदारों के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
छात्र राजनीति से बनाई पहचान
मीनाक्षी नटराजन ने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू कर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाई। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा से आने वाली मीनाक्षी ने कम उम्र में ही कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। संगठन में सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिलीं। बाद में उन्होंने युवा कांग्रेस में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं और संगठन विस्तार में अहम योगदान दिया।
2009 में मंदसौर से जीता लोकसभा चुनाव
मीनाक्षी नटराजन तब और चर्चा में आईं जब उन्होंने मंदसौर से भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मीनारायण पांडे को हराया। सांसद रहते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस संगठन में मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी की भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। पार्टी के वैचारिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में रणनीतिक और संगठनात्मक दोनों स्तरों पर सक्रिय रही हैं।
पवन खेड़ा की आक्रमता को मिला सम्मान
कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा बीते कुछ दिनों से देश की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। असम के सीएम की पत्नी पर वार करने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। असम के सीएम ने उन्हें पवन खेड़ा से पवन पेड़ा बनाने की धमकी भी दी थी।
तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट
कांग्रेस ने तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट दिया है। वह वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो प्रकोष्ठों ‘प्रोफेशनल कांग्रेस’ और प्रोद्यौगिकी एवं डेटा विभाग के प्रमुख हैं। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ कांग्रेस का गठबंधन कराने में उनकी अग्रणी भूमिका मानी जाती है।



