च्युइंग गम अगेन ! रामायण पर रोहित शेट्टी का क्राइम थ्रिलर !

Date:

रामायण पर क्राइम थ्रिलर बना दिया रोहित शेट्टी ने। रोहित शेट्टी ने बड़ी चतुराई से यह फिल्म इस तरह से बनाई है कि लोगों की भावनाओं पर ठेस भी नहीं पहुंचे और क्राइम थ्रिलर का मज़ा भी आ जाए। उन्होंने राम जी के नाम पर कमर्शियल फिल्म भी बना दी, राम नाम की लूट भी कर ली, दर्शकों को भी मज़ा आ गया। लोगों भावनाएं भी आहत नहीं की। पैसे वसूल ! वैसे फिल्म की पूरी कहानी इसके ट्रेलर में दिखाई चुकी है।
लक्ष्मण जैसे पुलिसवाले संग्राम सिंह उर्फ़ सिम्बा उर्फ़ रणवीर सिंह को कॉमेडी करते देख लोग मजे ले रहे थे, अगर सचमुच में ऐसे डायलॉग लक्ष्मण जी कहते तो दर्शक आग लगा देते। रामायण की कहानी के सामानांतर चल रही फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी है और एक्शन भी। ढिशुम ढिशुम का उसका पुराना अंदाज भी है और गाड़ियों की रेस और टक्कर भी। दर्शक कहीं ऊबने न लग जाएं, इसलिए बीच-बीच में धारावाहिक रामायण के दृश्य भी दिखाए जाते हैं।
बाजीराव कामत उर्फ़ सिंघम कभी गोवा पुलिस में थाना प्रभारी था। अब वो क्या है? डीजीपी, एडीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी, एएसपी…पता नहीं! पर वह भोत बड़े पद पर है। सीधा भारत के होम मिनिस्टर (रवि किशन या रवीन्द्र कृष्ण शुक्ला ) को रिपोर्ट करता है। आमने-सामने बैठकर। वो फील्ड में भी जाता है। उसके नाम से बड़े-बड़े अपराधी कांपते हैं। वो पूरे देश में आदर्श बन चुका है। महिला आईपीएस शक्ति शेट्टी यानी दीपिका पादुकोण खुद को लेडी सिंघम कहती है। दक्षिण भारत में कहीं का एसपी सत्या बाली (टाइगर श्रॉफ) खुद को सिंघम का हनुमान कहता है। क्राइम सीरियल वाला इंस्पेक्टर दया यानी दयाशंकर शेट्टी भी सिंघम की टीम में उसका चेला है और इंस्पेक्टर दया बनकर दरवाजे तोड़ने का प्रिय कार्य करता है। पार्ट टाइम में बेचारे को फ़िल्मी सीता मैया को बचाने के लिए जटायु जैसा संघर्ष पड़ता है।
सिंघम की बीवी करीना कपूर खान उर्फ़ अवनि टीवी प्रोड्यूसर है और एक धारावाहिक रामायण को लेकर बना रही है जिसके प्रीमियर में होम मिनिस्टर तो आते हैं, लेकिन मिस्टर सिंघम नहीं। होम मिनिस्टर अवनि से पूछते हैं कि सिंघम कहाँ हैं? अवनि कहती है आपने कहीं भेजा होगा। मतलब कुछ भी कहानी है। पुलिस महकमा यानी सिंघम और उसके कुछ विश्वस्त लोग! होम मिनिस्टर और सिंघम को पता ही नहीं कि छह हजार करोड़ रुपये का ड्रग तस्करी जरिये आया है। तस्करों का सरगना है ज़ुबैर (अर्जुन कपूर) जिसके पिता को मुठभेड़ में सिंघम ने मार डाला था। ज़ुबैर का दादा है कुख्यात तस्कर ओमर हफ़ीज़ (जैकी श्रॉफ) जिसे पोता जेल से भगाना चाहता है। ज़ुबैर ने श्रीलंका को ठिकाना बना लिया है और वह इतना खतरनाक है कि उसका नाम ‘डेंजर लंका’ पड़ गया है।
धारावाहिक रामायण की गाथा आसान शब्दों में युवा दर्शकों के लिए दिखाई जा रही है। जैसे-जैसे उस धारावाहिक का प्रदर्शन होता है, वैसे-वैसे सिंघम के जीवन में भी लगभग वैसी ही घटनाएं घटित हो रही हैं। धारावाहिक में सीता का अपहरण होता है, उधर डेंजर लंका सिंघम की बीवी को किडनैप कर लेता है। रावण सीता मैया को लंका ले गया था, खलनायक डेंजर लंका सिंघम की लुगाई को श्रीलंका ले जाता है। अब सिंघम तो सिंघम है, सीधा होम मिनिस्टर से बात करके डायरेक्ट एक्शन का प्लान बनाता है। मिनिस्टर कहता है कि डिप्लोमैटिक चैनल से आगे बढ़ते हैं, वहां की सरकार से बात करते हैं तो हीरो कहता है – पहले भी दो बार घर में घुस कर ठोक चुके हैं, बजरंगबली का नाम लेकर फिर घुस जाते हैं! बस, जैसे भगवन राम अपने भाई लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद, नल, नील और वानर सेना लेकर लंका का युद्ध लड़ने गए थे, सिंघम भी पुलिसवाली लेडी सिंघम, साम्बा, वीर सिंह उर्फ़ सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) एसीपी सत्या बाली, इंस्पेक्टर दया आदि के साथ श्रीलंका में डेंजर लंका के ठिकाने पर जाकर लड़ते हैं और धारावाहिक की सीता मैया की तरह अवनि कामत यानी मिसेज़ सिंघम को छुड़ा लाते हैं।

उधर धारावाहिक रामायण ख़त्म होती है, इधर फिल्म सिंघम अगेन खल्लास ! लेकिन जाते जाते परदे पर घोषणा के साथ सलमान नजर आता है कि वह भी रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में आने वाला है – नाम होगा चुलबुल सिंघम ! लोग च्युइंग गम खाते हैं ना, शुरू में मीठी लगती है पर मिठास ख़त्म होने के बाद भी रेजिन, टनीन, गोंद आदि के कारण लोग उसे चबाते रहते हैं। सिंघम अगेन भी ऐसी ही है, चबाते रहिए !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।