गोलमाल 5 में नजर आएंगे अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैंस को दी खुशखबरी, अजय देवगन ने भी शेयर किया वीडियो

Date:

मुंबई। निर्मातानिर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए रोहित ने एक लंबा नोट लिखा है, साथ ही एक मजेदार वीडियो भी साझा किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। खुद अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियोगोलमाल 5′ के शूटिंग सेट का वीडियो है.। इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखाकहा था ना रोहित शेट्टी का बर्थडे धमाकेदार होगा। इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा।

इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में होंगे, ऐसे में उनका लुक भी इसी को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। वीडियो में अक्षय कुमार के सिर पर बाल नहीं हैं। उनके गले में कुछ मालाएं हैं, उनका ये लुक पूरी तरह से एक विलेन का ही लग रहा है. काली हुडी और काली धोती में अक्षय काफी डेंजर लग रहे। इस वीडियो में पुरानी सभी फ्रेंचाइजी के अजय देवगन के कोस्टार्स तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। फिल्म में शरमन जोशी की भी वापसी हो गई है। रोहित शेट्‌टी ने भी वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखाबीस साल पहले, पहली गोलमाल रिलीज हुई थी। एक ऐसी फिल्म, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका श्रेय आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले बीस वर्षों में, हमने आपका मनोरंजन किया है। हां, कभीकभी आपको निराश भी किया है, लेकिन हमने हमेशा अपने काम में ईमानदारी बरती है। तो अब, एक बार फिर मेरी शानदार टीम और मैं गोलमाल की शूटिंग शुरू करके आपका मनोरंजन करने के लिए एक नए सफर पर निकल रहे हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार और समर्थन दिया है। हमें बस आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।