फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर बाहर फायरिंग 

Date:

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर बाहर फायरिंग

फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. बताया गया हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है. इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टावर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि हमले के पीछे किसका हाथ है.बता दें कि रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर ये फायरिंग शनिवार आधी रात को हुई. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंपी गई है. रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.. पुलिस इलाके में लगे CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल हमले का कारण और तमाम एंगल से जांच की जा रही है.गौरतलब है कि इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर सलमान खान के घर पर भी इसी तरह गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,  ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एसआईटी से मामले की जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। अब अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी।