👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- देशभर में बारिश का कहर! डोडा में बाढ़ जैसे हालात, ओडिशा में बढ़ा खतरा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
0:00 left
मौसम का हाल ;हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव आया है। जहां मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है, वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी । यूपी और दिल्ली में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश, आंधी, बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी शामिल है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं यह एक दो दिन जारी रहने की संभावना है,यूपी में बारिश हो रही है। शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी है। यूपी के कई जिलों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।
हिमाचल और कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद, बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित है । कई जगहों पर सड़कें बंद हैं, और एवलांच का खतरा भी बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात का अलर्ट है
हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा छाया है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन मुख्य रूप से ठंड और कोहरे का प्रकोप है।



