अंबानी परिवार के पास देश की जीडीपी का 10% दौलत, बजाज फैमिली दूसरा सबसे रईस परिवार

Date:

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की फैमिली देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस लिस्ट के पहले नंबर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी मुकेश अंबानी के परिवार का वैल्यूएशन 25,75,100 करोड़ है। इसके साथ ही वो देश के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज की बजाज फैमिली है। बजाज फैमिली की कुल संपत्ति 7,12,700 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला की फैमिली है, जिनका वैल्यूएशन 5,38,500 करोड़ रुपये है।

मुकेश अंबानी की कंपनी की अनुमानित कीमत 309 अरब डॉलर यानी करीब 25.75 लाख करोड़ रुपये है। अगर भारत के जीडीपी से इसकी तुलना करें तो ये भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10% है। 8 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों की सूची में बजाज परिवार 7.13 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। बिड़ला परिवार 5.39 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

लिस्ट में अडानी का नाम नहीं

इस सूची में अडानी परिवार को शामिल नहीं किया गया है। अडानी फैमिली का वैल्यूएशन 15.44 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, लेकिन चूंकि अडानी पहली पीढ़ी के कारोबारी है, इसलिए उन्हें मुख्य सूची में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी पीढ़ी के सक्रिय नेतृत्व के साथ पहली पीढ़ी के परिवारों वाली सूची में अडाणी शीर्ष पर हैं जबकि सीरम इंस्टीट्यूट का पूनावाला परिवार 2.37 लाख करोड़ रुपये के व्यवसाय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि पिछले साल की तुलना में तीनचौथाई पारिवारिक व्यवसायों के मूल्य में वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि भारत में दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और वृद्धि को बनाए रखने में इन पारिवारिक व्यवसायों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी से चल रही अनबन की खबरों के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने आप छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। चड्‌ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चड्‌ढा ने आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया है। आप छोड़ने की घोषणा करने के बाद ये तीनों नेता दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने तीनों सांसदों को मिठाई खिलाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था।   इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य आप राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। संवाददाता सम्मेलन में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चढ्‌ढा ने आप पर साधा निशाना अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में, मुझे यह महसूस होने लगा है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। आज, मैं आप से अलग होने और जनता के साथ अधिक निकटता से काम करने के अपने निर्णय की घोषणा करता हूं। केजरीवाल बोले-पंजाबियों के साथ धोखा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा-भाजपा ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा-भाजपा ने सांसदों को तोड़कर, पंजाब के साथ गद्दारी की है। सातों सांसदों को आप और पंजाब की जनता ने प्यार और आशीर्वाद भी दिया है। अब गद्दारी की सजा भी देगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर इन लोगों ने अपना चरित्र दिखाया है। पंजाब की जनता इनकी गद्दारी और धोखे का जवाब देगी। उपनेता पद से हटाने के बाद शुरू हुआ था विवाद कुछ समय पहले आप ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा के आप के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद से आप नेता लगातार राघव चड्‌ढा पर निशाना साधते रहे। उन पर भाजपा से मिले होने तथा पीएम मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोलने सहित कई आरोप लगाए गए थे।