अंबानी परिवार के पास देश की जीडीपी का 10% दौलत, बजाज फैमिली दूसरा सबसे रईस परिवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की फैमिली देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस लिस्ट के पहले नंबर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी मुकेश अंबानी के परिवार का वैल्यूएशन 25,75,100 करोड़ है। इसके साथ ही वो देश के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज की बजाज फैमिली है। बजाज फैमिली की कुल संपत्ति 7,12,700 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला की फैमिली है, जिनका वैल्यूएशन 5,38,500 करोड़ रुपये है।

मुकेश अंबानी की कंपनी की अनुमानित कीमत 309 अरब डॉलर यानी करीब 25.75 लाख करोड़ रुपये है। अगर भारत के जीडीपी से इसकी तुलना करें तो ये भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10% है। 8 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों की सूची में बजाज परिवार 7.13 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। बिड़ला परिवार 5.39 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

लिस्ट में अडानी का नाम नहीं

इस सूची में अडानी परिवार को शामिल नहीं किया गया है। अडानी फैमिली का वैल्यूएशन 15.44 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, लेकिन चूंकि अडानी पहली पीढ़ी के कारोबारी है, इसलिए उन्हें मुख्य सूची में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी पीढ़ी के सक्रिय नेतृत्व के साथ पहली पीढ़ी के परिवारों वाली सूची में अडाणी शीर्ष पर हैं जबकि सीरम इंस्टीट्यूट का पूनावाला परिवार 2.37 लाख करोड़ रुपये के व्यवसाय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि पिछले साल की तुलना में तीन–चौथाई पारिवारिक व्यवसायों के मूल्य में वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि भारत में दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और वृद्धि को बनाए रखने में इन पारिवारिक व्यवसायों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।