👉 यह भी पढ़ें:
- नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर
- Commonwealth Games 2030: Ahmedabad को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Glasgow से भारत को मिला CWG Flag; अब 2030 की तैयारी पर नजर
- CWG 2026: नीरज चोपड़ा का गोल्ड का सपना टूटा, फिर भी भारत का डबल धमाका; यशवीर ने आखिरी थ्रो से जीता ब्रॉन्ज
- Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: ग्लासगो में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के ‘गोल्डन आर्म्स’, क्वालीफिकेशन में कौन रहा आगे?
- नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया सम्मान
- सचिन यादव से पीछे हो गए नीरज चोपड़ा, दोनों लौटे खाली हाथ, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को निराशा
0:00 left
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना लिया है।अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका. जबकि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर रहा। यह ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा का दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा की मां ने नीरज चोपड़ा की मां ने गोल्ड मेडल जीतने वाले नदीम के बारे में ऐसा क्या कह दिया, जिसकी तारीफ पाकिस्तान में हो रही है।
मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि किसी दिन किसी खिलाड़ी का दिन होता है। आज अरशद का दिन था। खिलाड़ी का शरीर उस दिन अलग ही होता है। हर चीज परफेक्ट होती है जैसे आज अरशद की थी। टोक्यो, बुडापेस्ट और एशियन गेम्स में अपना दिन था।
नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने अरशद नदीम को लेकर कहा कि हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है। गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है। मेहनत करता है। सरोज देवी के इस बयान की चर्चा पाकिस्तान में हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस अपनत्व की तारीफ कर रहे हैं।
पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गोल्ड जिसका है, वो भी हमारा ही लड़का है। ये बात सिर्फ़ एक मां ही कह सकती है। कमाल है। पाकिस्तानी पत्रकार एहतिशाम उल हक ने नीरज चोपड़ा की मां का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि कैसे उन्होंने अरशद की जीत के लिए खुशी ज़ाहिर की। एहतिशाम ने लिखा–इस खूबसूरत मैसेज के लिए धन्यवाद मां। अब्दुल्लाह ज़फर एक्स पर लिखते हैं कि कोई शक नहीं, वो एक चैंपियन की मां है।



