खंडवा के सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई

Date:

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त इकाई ने कार्यालय सहायक आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा उत्पाद शुल्क (सीजीएसटी)प्रभाग खंडवा के सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक राहुल बिरला निवासी सनावद ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। उन्होंने बताया था कि वे जीएसटी रिटर्न एवं अकाउंटिंग का काम अपनी फर्म लक्ष्य अकाउंटिंग सॉल्यूशन सनावद से करते हैं। सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा एक मेडिकल फर्म का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया था। इसे रिबोक करना था तथा तीन फर्मों में पते तथा मोबाइल नंबर अमेंडमेंट कराना था। इसके लिए त्रिपाठी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते उनके कार्यालयीन कक्ष से रंगेहाथ पकड़ा। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।