भदौरिया ने आबकारी विभाग में मचा रखी थी लूट, लोकायुक्त छापे में 18 करोड़ से अधिक के खर्च का मिला हिसाब, नौकरी से कमाए थे करीब दो करोड़ रुपए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेद्र सिंह भदौरिया के यहां बुधवार सुबह लोकायुक्त ने छापा मारा। इंदौर के सात और ग्वालियर के एक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई हुई। शाम तक जो हिसाब सामने आया है उसके अनुसार भदौरिया ने 18,59,33,508 रुपए खर्च किए हैं, जबकि उनकी नौकरी की कमाई करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है। इस तरह भदौरिया ने अपनी कमाई से 829.66 प्रतिशत अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित की है।

विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन व विपुस्था लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में बुधवार सुबह 6 बजे धर्मेन्द्र भदौरिया के पलासिया के कैलाश कुंज सहित इंदौर के सात ठिकानों पर कार्रवाई की गई। डीएसपी सुनील तालान एवं निरीक्षक सचिन पटेरिया ने जब सर्चिंग शुरू की तो वे दंग रह गए। इस कार्रवाई में 1,13,13612 रुपए नगद, कुल 5,48,79,930 रुपए का कीमती 04 किलो 221 ग्राम सोना, 8,08,086 रुपए की 07 किलो 128 ग्राम चांदी जब्त की गई। यहां से कुल 2,23,27,930 रुपए की वाहन, साड़ी, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि पाया गया। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से 9,66,01,558 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है। यहां से जमीनों के दस्तावेजों के साथ ही तीन बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली। पुत्र सूर्याश व पुत्री अपूर्वा द्वारा जितेन्द्र चौधरी को लगभग 2,85,00,000 रुपए उधार देने का एग्रीमेंट पाया गया है। इस तरह यहां से कुल 12,51,01,558 रुपए खर्च किए जाने के प्रमाण मिले।

एक फ्लैट किराए पर, एक में बेटी-दामाद

भदौरिया ने यहां का एक फ्लैट नंबर 402 किराए पर दे रखा है, वहीं फ्लैट नंबर 403 में पुत्री अपूर्वा व दामाद रहते हैं। इस फ्लैट में कुल 6,48,950/-रुपए की सम्पत्ति पाई गई है। उक्त तीनों पलेटों की गाइडलाइन अनुसार अनुमानित कीमत 1,92,00,000 रुपये है। इन तीनों पलैट पर प्राप्त च-अचल सम्पत्ति पर अनुमानित व्यय 14,49,50,508 रुपए होना पाया गया है।

बेटी के नाम से भी ले रखा था फ्लैट

यवि ग्रीन स्कीम नम्बर 114 के फ्लैट कमांक एफ-401 पुत्री अपूर्वा के नाम से पाया गया। उसमें द डिजाईन चैलेंज व मूवी से संबंधित फर्नीचर व डेकोरेशन मिला। कुल 13,07,000 रुपए की चल सम्पत्ति पाई गई है। फ्लैट का मूल्य प्राप्त रजिस्ट्री अनुसार 37,25,000 रुपये पाया गया है। कुल व्यय 50,32,000 रुपए होना पाया गया है। यहां निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में लोकायुक्त दल द्वारा सर्चिग की गई थी।

काउंटी वॉक में बन रहा तीन मंजिला मकान

इंदौर की काउंटीवॉक कॉलोनी में भदौरिया का 4700 वर्गफीट पर तीन मंजिला मकान बन रहा है। यह आवास लगभग 12000 वर्गफीट होकर गाइडलाइन के अनुसार 3,36,73,000 रुपए कीमती पाया गया है। यहां निरीक्षक रेणू अग्रवाल के नेतृत्व में सर्चिग की गई। बिजनेस स्कीम पार्क स्थित विभिन्न कार्यालयों की भी सर्चिग की गई। जिसमें विभिन्न दस्तावेज जप्त हुए हैं। यहां चार दल उप पुलिस अधीक्षक आनन्द चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचन्द्र पटेल, निरीक्षक प्रतिभा तोमर व निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में सर्चिग की गई। ग्वालियर में धर्मेन्द्र भदौरिया का पैतृक आवास है। यहां पर 22,78,000 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।