लोकायुक्त ने बदनावर के पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, एसडीएम ऑफिस फाइल भिजवाने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। लोकायुक्त की इंदौर इकाई ने वननासा, तहसील बदनावर जिला धार के पटवारी सुनील बेनल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी ने नक्शा में करेक्शन के लिए एसडीएम कार्यालय में फाइल भेजने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

बदनावार के ग्राम भीमपुरा के किसान नारायण सिंह ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से इसकी शिकायत की थी। आवेदक ने बताया था कि वह ग्राम भीमपुरा तहसील बदनावर जिला घार का रहने वाला है तथा खेतीबाडी करता है। आवेदक की ग्राम भीमपुरा में पुस्तैनी कृषि भूमि है जो मौका कब्जा अनुसार नक्शा प्रदर्शित नहीं है। आवेदक ने त्रुटियों को दुरुसत करने हेतु लगभग डेढ वर्ष पहले एसडीएम ऑफिस बदनावर में आवेदन दिया था। आवेदन पत्र पर डेढ वर्ष तक कार्यवाही नहीं होने पर आवेदक पटवारी हल्का नम्बर 47 (नया-75) वनवासा तहसील बदनावर जिला धार के पटवारी सुनील बेनल से मिला। बेनल ने आवेदक का नक्शा सुधार करने संबंधी फाइल एसडीएम कार्यालय बदनावर भिजवाने के एवज 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज 19 जनवरी को ट्रैप दल का गठन किया गया। ट्रैप दल ने आरोपी सुनील बेनल को आवेदक से 20 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा अहिरवार शामिल थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।