मध्य प्रदेश की अंडर 19 टीम ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी पर किया कब्जा, गुजरात को 6 विकेट से हराया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लसाड। मध्य प्रदेश की अंडर 19 टीम ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। वलसाड में खेले गए रोमांचक फाइनल में मध्य प्रदेश ने गुजरात को 6 विकेट से हराया। गुजरात ने पहली पारी में 38 रन की बढ़त ली थी लेकिन मध्य प्रदेश ने उन्हें दूसरी पारी में 133 पर आउट कर जीत के लिए आवश्यक 172 रन चार विकेट खोकर बना लिए। अंडर 16 टीम से चुने गए कुशाग्र नागर ने 71 रन बनाए। यशवर्धन सिंह ने पूरी स्पर्धा में 550 रन बनाए और 57 विकेट लिए। उन्हें स्पर्धा का मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया मध्य प्रदेश टीम के प्रशिक्षक सुनील धौलपुरे और कप्तान मनल चौहान थे।

वलसाड के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में गुजरात को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने पहली पारी में 216 रन बनाए, जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 178 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में बढ़त लेने के बाद गुजरात की टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई और वो 133 रन ही बना सकी। जवाब में मध्य प्रदेश ने 4 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश की जीत के हीरो ऑलराउंडर यशवर्धन सिंह चौहान रहे, जिन्होंने मैच में 8 विकेट झटके। यशवर्धन सिंह चौहान सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच ही नहीं बने, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। यशवर्धन ने टूर्नामेंट में कुल 8 मैचों में 57 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने पांच फाइव विकेट हॉल हासिल किए। इतन ही नहीं उन्होंने 8 मैचों में 42.31 की औसत से 550 रन भी ठोके, जिसमें 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।