👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। धनतेरस के एक दिन पहले सोमवार को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 251.38 अंक या 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 79,653.67 पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी 70.30 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 24,251.10 पर कारोबार कर रहा था।
इंडिया विक्स यानी बाजार की अस्थिरता को बताने वाला इंडेक्स इस समय गिरावट पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान के साथ खुला और आईसीआईसीआई बैंक में भी तेजी दिखी। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी दिखी। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आईसीआईसीआई बैंक की रही। इसके अलावा एसबीआई, एनटीपीसी, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स के शेयर भी मजबूत दिखे। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट भी ऊंचाई पर रहे। सेंसेक्स के एलएंडटी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचयूएल के शेयरों में गिरावट रही।



