👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- झारखंड में बड़ा फैसला: 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JPSC-JSSC की अनियमितताओं पर सरकार सख्त
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर का असर भारत में हवाई यात्रा पर पड़ा है। 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, वहीं 18 हवाईअड्डों परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें भी निरस्त रहीं।
बताया जाता है कि इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई है। दोनो विमानों की टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को सुबह उड़ान निरस्त होने वाले मैसेज आए। इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यह विमान रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर जाता है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है।
बताया जाता है कि उत्तरी और पश्चिमी भारत के कम से कम 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन बंद एयरपोर्ट्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं। अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो ने लगभग 165 फ्लाइट कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स) रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो ने कई शहरों के लिए रद्द की उड़ानें
इंडिगो एयरलाइन ने मंगलवार को श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी देते हुए एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देशभर में उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। साथ ही इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। बता दें कि कुल मिलाकर इंडिगो ने 165 फ्लाइट कैंसिल की है।
उड़ान रद्द होने के बाद कई एयरलाइंस ने बयान जारी कर अपना–अपना स्पष्टिकरण दिया। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। यात्रियों को टिकट रद्द कराने या री–शेड्यूल करने पर शुल्क नहीं देना होगा। स्पाइसजेट ने अपना बयान जारी कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं और यात्रियों को फुल रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प देने की बात कही है। जबकि कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण पाकिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।



