ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में जैश–ए–मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों के मारे जाने की खबर सूचना है। इसके अलावा, मसूद अज़हर का आतंकी भाई रऊफ असगर भी गंभीर रूप से घायल हैं। मारने वालों की लिस्ट में मसूद अज़हर के भाई और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी रऊफ असगर का बेटा हुज़ैफ़ा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा, रऊफ असगर के भाई की पत्नी की भी मौत की खबर आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैश–ए–मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की ओर से कहा गया है कि भारत द्वारा बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह पर किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी साथी मारे गए। उल्लेखनीय है कि मसूद अजहर जैश–ए–मोहम्मद का संस्थापक और मोस्ट वांटेड आतंकी है। मसूद भारत के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक माना जाता है। मसूद अजहर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस को हाइजैक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे बंधकों की रिहाई के बदले छोड़ा गया। इसके बाद से वह पाकिस्तान में बैठकर साजिश रचता रहा है। मसूद अजहर के नेतृत्व में जैश–ए–मोहम्मद ने 2001 में भारतीय संसद पर हमला किया, 2000 में जम्मू–कश्मीर विधानसभा पर हमला किया, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया और 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला जैसे कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया।ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। बताया जाता है कि हमले में बहावलपुर में उसका मदरसा और जैश का मुख्यालय पूरी तरह तबाह हो गया। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।