👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
0:00 left
ओवैसी का पाकिस्तान पर हमला: ‘झूठे हैं पाकिस्तानी, कुरान की आयतों का कर रहे दुरुपयोग’
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और उसकी सेना को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके ऑपरेशनबुनयान-उल-मरसूस को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। ओवैसी ने पाकिस्तान पर इस्लाम और कुरान की आयतों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करने के लिए इस्लाम का सहारा ले रहा है।

सीमा पर जारी तनाव और पाकिस्तान की हरकतों को लेकर ओवैसी ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने अपने हालिया हमले को ‘ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस’ नाम दिया है, जो कि कुरान-ए-शरीफ की आयत नंबर चार पर आधारित है। ओवैसी ने कहा इस आयत में अल्लाह कहता है कि अगर तुम मुझसे मोहब्बत करते हो तो एक शीशा पिलाई दीवार की तरह एकजुट हो जाओ। लेकिन इतनी झूठी है पाकिस्तान की आर्मी कि इस्लाम की सच्ची भावना को भी नहीं समझती। ओवैसी ने कुरान की दूसरी आयत का हवाला देते हुए कहा कि उसमें लिखा है,तुम ऐसी बातें क्यों कहते हो, जो तुम करते नहीं?
इसका मतलब है कि पहले खुद को सुधारो, फिर उपदेश दो। लेकिन पाकिस्तान अपनी कथनी और करनी में फर्क रखता है।
उन्होंने पाकिस्तान पर बांग्लादेश युद्ध के समय बंगाल के मुसलमानों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि उस समय ‘शीशे की दीवार’ कहां थी? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना खुद ही कुरान की बातों का पालन नहीं करती, जो बेहद अफसोसजनक है।
ओवैसी ने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भारत की इस्लाम से जंग चल रही है। उन्होंने कहा भारत में 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं। अगर भारत इस्लाम से लड़ रहा होता तो क्या हम यहां इस तरह रह सकते?”
उन्होंने 9/11 के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अमेरिकी एजेंसियों को मुसलमानों को महज 15,000 डॉलर में बेच दिया था।
पुंछ में हाल ही में हुई हिंसा पर ओवैसी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की तथाकथित “इस्लामी सोच” ने 14 लोगों की जान ली, जिनमें 4 मासूम बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने पूछा, क्या यही इस्लाम की असली तस्वीर है?
गौरतलब है कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान ने अपना जवाबी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस’ के नाम से शुरू किया। इसका मतलब होता है “लोहे या शीशे की अटूट दीवार”। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन के तहत उन्होंने पठानकोट, उधमपुर और श्रीनगर के सैन्य ठिकानों पर हमले किए, हालांकि भारत ने इन दावों को खारिज कर दिया है।



