दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के परिसर में बड़ा हादसा, दरगाह का हिस्सा गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र स्थित हुमायूं के मकबरे में दरगाह का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बचाव व राहत कार्य अभी जारी है।

बताया जाता है कि मकबरे के परिसर में पीछे की तरफ फतेह शाह दरगाह का एक हिस्सा गिर गय। बारिश के कारण वहां कुछ लोग रुके हुए थे, जो मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान पूरा गया है। अब मलबे में कोई नहीं है। हादसे के वक्त इस कमरे में करीब 15 लोग आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह दरगाह 700 साल पुराना है और जिस कमरे की छत गिरी है वो 60 साल पुराना था। राहत और बचाव टीम की मदद के लिए स्निफर डॉग को भी लगाया गया था। ताकि अंदर किसी फंसे हुए की तलाश की जा सके। हादसे के बाद दरगाह को बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...