👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में बारी गिरावट नजर आई। बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 555.95 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 पर आ गया।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही। आज ऑटो, आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टीसीएस और एशियन पेंट्स शेयरों में दिखी। इसके विपरित बीईएल, एक्सिस बैंक, भारती एरटेल कंपनियों के शेयर फायदे में दिखे। आज निफ्टी मेटल को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, आईटी और ऑटो सेक्टर्स के शेयरों में देखी गई।
निवेशकों को 9 लाख करोड़ का नुकसान
बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 25 सितंबर को घटकर 4,57,42,656.05 करोड़ रुपए हो गया। यह 19 सितंबर को 4,66,32,723.37 करोड़ रुपए था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले 4 कारोबारी दिनों में 8.90 लाख करोड़ रुपए घट गया। इससे निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।



