👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
0:00 left
ट्रंप का फिर दावा: 10 महीनों में 8 युद्ध रुकवाए, भारत-पाकिस्तान को भी परमाणु जंग से बचाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने महज 10 महीनों के भीतर आठ युद्ध रुकवाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को रोकने का श्रेय भी खुद को दिया।
ट्रंप ने कहा, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे। मुझे लगता है कि दोनों देश परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अमेरिका आए थे और उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक करोड़ या उससे भी ज़्यादा लोगों की जान बचा ली।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हुआ था। यह टकराव करीब तीन दिनों तक चला, जिसमें दोनों पक्षों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा।
उस समय दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही सार्वजनिक की थी, जिसके बाद हालात में शांति आई थी।



