👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
0:00 left
भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हर एक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम लगातार अच्छा खेल रही है और आज उन्हें उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के अनुरूप नतीजा मिला है। यह ऐतिहासिक पल महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मैं इस बात की सराहना करती हूं कि लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है।”
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की जीत को “असाधारण” बताया और कहा, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत! खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन स्किल और आत्मविश्वास से भरा था। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अद्भुत टीमवर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारे खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को खेलों में आने के लिए प्रेरित करेगी।”
भारत की महिला टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है, और उनकी इस सफलता पर दुनिया भर से शुभकामनाओं की बौछार हो रही है।



