गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मगलवार को असम में थे। इस दौरान उन्होंने श्रीभूमि जिले के पाथरकांडी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, साफ सुन लीजिए, हम असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे।
गृह मंत्री शाह ने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी की उपेक्षा की, उसके विकास के लिए कुछ नहीं किया। गृह मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने घुसपैठियों की पहचान कर ली है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब समय आ गया है कि उन्हें एक-एक कर बाहर किया जाए। शाह ने कहा कि अगर असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा-एनडीए की सरकारें बनती हैं तो घुसपैठ पूरी तरह रोकी जा सकेगी। शाह ने कहा कि केवल भाजपा में करिमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का संकल्प है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता हासिल करने के लिए घुसपैठियों पर निर्भर रहती है। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया। साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का बचाव करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए इसका विरोध करने का आरोप लगाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा



