देशभर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर, हालात गंभीर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

देशभर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर, हालात गंभीर

देश के अधिकांश हिस्से इन दिनों मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं और कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत-बचाव में जुटी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 400 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई राज्यों में स्कूल बंद करने पड़े। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है।

Rain Alert: मानसून को और ताकतवर बना रहा यह सिस्टम, लगातार 2 दिन भारी के साथ  अति भारी बारिश की चेतावनी | Patrika News | हिन्दी न्यूज

अलर्ट और चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल समेत आठ राज्यों में अगले 2-3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।
केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बताया कि देश में कई नदियां उफान पर हैं।

  • 21 जगहों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर है।
  • 33 जगहों पर नदियों का जल स्तर सामान्य से ऊपर चला गया है।
    सीडब्ल्यूसी ने आने वाले दिनों में देशव्यापी बाढ़ की चेतावनी दी है।

पंजाब में तबाही

  • पंजाब के सभी 23 जिलों के 1,200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
  • 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान के खेत, डूब गए हैं।
  • राज्य सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
  • सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
  • बरनाला में छत गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत, लुधियाना में लापता युवक का शव नहर से मिला।
  • फिरोजपुर मंडल में 16 ट्रेनें रद्द की गईं।

हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही

  • अब तक 6 लोगों की मौत, 3 लापता और 21 घायल।
  • रामपुर में चलती बस पर चट्टान गिरने से 2 मौतें।
  • मंडी में मां-बेटे समेत 4 मौतें, कुल्लू में 2 लोग मलबे में दबे।
  • सुंदरनगर में भूस्खलन से 7 मौतें, जिनमें एक ही परिवार के 5 सदस्य।
  • प्रदेश में 7 नेशनल हाईवे समेत 1,155 सड़कें बंद, 2,477 ट्रांसफार्मर और 720 पेयजल योजनाएं ठप।
  • खराब मौसम को देखते हुए 7 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर की स्थिति

  • राजोरी जिले में मकान गिरने से मां-बेटी की मौत।
  • वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, लेकिन यात्रा बंद होने से बड़ा हादसा टला।
  • फत्तू कोटली गांव में बाढ़ में फंसे 44 लोग सुरक्षित निकाले गए।
  • अनंतनाग में पुल के नीचे फंसे 25 खानाबदोश परिवार सुरक्षित निकाले गए।
  • कई जगहों पर यातायात बंद: जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह हाईवे, मुगल रोड आदि।
  • जम्मू संभाग में 5 सितंबर तक स्कूल बंद।
  • श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया, जम्मू-कटड़ा डीएमयू रद्द।
  • सीए की परीक्षा स्थगित, क्लस्टर यूनिवर्सिटी की परीक्षा 4 से बदलकर 15 सितंबर कर दी गई।

छत्तीसगढ़ में बांध टूटा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बांध का हिस्सा टूटने से आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं।

  • 3 लोग लापता और 3 घायल हुए हैं।
  • देर रात भारी बारिश के कारण लुट्टी (सतबहिनी) जलाशय में दरार आ गई और आसपास के गांवों में पानी भर गया।
  • जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।