👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- बारिश के कारण बेनतीजा निकला केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 अपने नाम किया, फाइनल में पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
- IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन
- पंजाब किंग्स ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया
- आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया
0:00 left
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के चौथे मैच में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरे कूपर कॉनली रहे। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। कूपर कॉनली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
गुजरात से मिले 163 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था। यहां से कूपर कॉनली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 83 के स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कूपर कॉनली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए। इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन कूपर कॉनली आखिरी तक डटे रहे। मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की। कूपर 44 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे।
आज के मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को मजबूती प्रदान की। गिल 27 गेंदों में 6 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से जोस बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 36 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। बटलर 38 रन और फिलिप्स 25 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।



