आईपीएल 2024 के 52 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात नौवें पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। जोशुआ लिटिल ने कप्तान को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 117 रन के स्कोर पर पांच और विकेट खो दिए। किंग कोहली 27 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, विल जैक्स एक, रजत पाटीदार दो, ग्लेन मैक्सवेल चार और कैमरून ग्रीन एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। कार्तिक ने 12 गेंदों में 21 और स्वप्निल ने नौ गेंदों में 15 रन बनाए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे जोशुआ लिटिल ने कहर बरपाया। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। वहीं, नूर अहमद को दो सफलता मिलीं।
रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।