👉 यह भी पढ़ें:
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- आधी रात में चौमूं में बवाल: मस्जिद विवाद पर पथराव, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद
- अफग़ानिस्तान में तालिबान ने बंद की सभी टेलीकॉम सेवाएं, पूरा देश ब्लैकआउट में
- यूक्रेनी ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, 140 उड़ानें रद्द
0:00 left
मणिपुर में अरंबाई तेंगगोल नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
मणिपुर एक बार फिर तनाव के हालात से गुजर रहा है। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस समय हिंसा भड़क उठी जब खबरें सामने आईं कि मैतेई संगठन अरंबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर टायर और फर्नीचर जलाए और नेता की रिहाई की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। ये जिले हैं:
- इंफाल वेस्ट
- इंफाल ईस्ट
- थौबल
- बिष्णुपुर
- काकचिंग
गृह विभाग ने जारी आदेश में बताया कि वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह आशंका है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें, भड़काऊ संदेश, फोटो और वीडियो वायरल किए जा सकते हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
गृह विभाग के कमिश्नर एन. अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वीएसएटी, वीपीएन सहित सभी इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात 11:45 बजे से तत्काल प्रभाव से पांच दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



