आधी रात में चौमूं में बवाल: मस्जिद विवाद पर पथराव, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आधी रात में चौमूं में बवाल: मस्जिद विवाद पर पथराव, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद

जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आधी रात के बाद एक मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर अचानक सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध बढ़ गया और हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

चौमूं में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद , मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने पर हुआ था  विवाद

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। कड़ी कार्रवाई के बाद कुछ घंटों में हालात पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार मस्जिद परिसर के पास आबादी क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का काम चल रहा था। ये पत्थर लंबे समय से यातायात में बाधा बन रहे थे और अक्सर जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे। पत्थर हटाने की कार्रवाई का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

विरोध के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।

घटना के बाद एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक चौमूं क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।