बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार का बड़ा फैसला- नोएडा, ग्रेडर नोएडा सहित कई इलाकों में डीजल ऑटो बैन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले इलाके– गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे एनसीआर–यूपी में डीजल ऑटो रिक्शा के संचालन पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाई जाएगी। सरकार का मानना है कि सड़क की धूल और डीजल गाड़ियों का धुआं प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए इन्हें नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में बताया गया कि एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर (नोएडा–ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद में डीजल ऑटो का संचालन पहले ही पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं बागपत में डीजल ऑटो को बंद करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। मेरठ रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने भी कदम उठाते हुए अब डीजल ऑटो के नए परमिट जारी करना और पुराने परमिट का नवीनीकरण पूरी तरह रोक दिया है। सरकार की योजना है कि दिसंबर 2026 तक मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी डीजल ऑटो को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इस अभियान की निगरानी के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव को मुख्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर एक विशेष परियोजना निगरानी इकाई भी बनाई गई है, जिसमें शहरी विकास, लोक निर्माण, आवास, औद्योगिक विकास तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। एनसीआर के शहरों खासकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क की धूल कम करने के लिए एंटी–स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और मशीनों से सफाई जारी है। सरकार ने इन व्यवस्थाओं को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।