रीजनल पार्क से हर साल करीब 70 लाख कमाता है नगर निगम, फिर दो करोड़ 26 लाख में क्यों दे रहा ठेका, चाहे तो खुद ही इतना कमा ले

Date:

इंदौर। लगातार उठ रहे विवादों के बाद भी नगर निगम अब रीजनल पार्क को ठेके पर देने की पूरी तैयारी कर चुका है। वह भी 55 करोड़ रुपए खर्च कर अरबों रुपए की जमीन पर बने पार्क को मात्र 2 करोड़ 26 लाख रुपए सालाना में निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। यह पार्क नगर निगम के कारण ही बदहाल हुआ, फिर भी बताया जा रहा है कि इससे अभी भी नगर निगम को 70 लाख रुपए सालाना की कमाई हो रही है। ऐसे में 2 करोड़ 26 लाख में 27 साल के लिए इसे किसी निजी हाथ में सौंपना समझ से परे है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को यह पार्क चमचमाती हालत में सौंपा था, लेकिन जनप्रतनिधि और अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण यह बदहाल होता गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष मधु वर्मा ने इसे काफी रुचि लेकर बनाया था और इसके लिए वे दिन-रात जुटे रहे लेकिन निगम ने उनकी मेहनत और जनता के पैसे पर पूरी तरह पानी फेर दिया। अगर निगम ठीक से रखरखाव करता तो आज इसे ठेके पर देने की नौबत नहीं आती।

खुद ही फूड कोर्ट और पार्टी लॉन क्यों नहीं बना सकते?

महापौर परिषद के कई सदस्य, पार्षद तथा भाजपा के नेताओं ने भी इसे ठेके पर देने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कई नेताओं का कहना है कि जब करीब 70 लाख की कमाई इस हाल में हो रही है, तो इस पर थोड़ा ध्यान देकर, संवार कर यह कमाई बढ़ाई जा सकती है। दूसरी कंपनी को फूड कोर्ट ठेके पर देने की बजाए निगम खुद भी तो दुकानें किराए पर दे सकता है। पार्टी लॉन तो निगम भी डेवलप कर सकता है और ऐसे प्राइम लोकेशन पर जहां कई होटलें चल रही हैं अच्छी कमाई हो सकती है। इससे निश्चित तौर पर 70 लाख का आंकड़ा दो करोड़ तक पहुंच सकता है, लेकिन किसी ऐसी कोशिश की बजाए इसे ठेके पर देने की जिद है।

सबसे बड़ा सवाल-किन हाथों में सौंप रहे हो

शहर की जनता और कई जनप्रतिनिधियों का भी सवाल यह है कि आखिर अरबों रुपए की यह बेशकीमती प्रापर्टी किन हाथों में सौंपने जा रहा है निगम। जिस कंपनी को नगर निगम टेंडर देने जा रहा है वह कंपनी राजेश मेहता और गुरजीत सिंह छाबड़ा यानी पिंटू छाबड़ा की है। इसका ऑफिस पिंटू छाबड़ा के सी-21 बिजनेस पार्क में हैं। ऑरेंज मेगास्ट्रक्चर एलएलपी के भागीदार राजेश मेहता और पिंटू छाबड़ा हैं, जबकि इसकी दूसरी कंपनी रिक्लूसिव रियल एस्टेट एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डारेक्टर पिंटू छाबड़ा और करण सिंह छाबड़ा हैं। ये लोग प्योर जमीन के जादूगर हैं और यहां भी वही करने वाले हैं। रीजनल पार्क से मोटी कमाई करेंगे ही साथ ही आसपास की जमीनों के भाव और बढ़ा देंगे।

आखिर निगम की क्या है मजबूरी

यहां सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर निगम की ऐसी क्या मजबूरी है कि अपने जमीनी कारनामों के लिए ख्यात कंपनी को इतनी बड़ी सार्वजनिक प्रॉपर्टी सौंपी जा रही है। महापौर परिषद में रखने के बाद संकल्प होना बाकी है। पूरी फाइल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने पास रख ली है। अब तक ईमानदारी और शहर हित की दुहाई देने वाले भार्गव को पता नहीं अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें सबकुछ ठीक दिखाई देने लगा है। जिन्हें महापौर ठेका देना चाहते हैं वे वही लोग हैं जो कई बार पहले भी कोशिश कर चुके हैं, लेकिन तब विरोध के बाद ठेका नहीं दिया गया था। पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के समय भी ऐसी कोशिश हो चुकी है। अब ऐसा क्या हो गया कि फिर से उन्हें ही ठेका देने की जिद है।

इस खेल में एक पूरी टीम है सक्रिय

बताया जाता है कि ठेके के इस खेल में एक पूरी टीम सक्रिय हैं। सूत्र बताते हैं कि इसें एक मंत्री से लेकर प्रसिद्ध आर्किटेक्ट भी शामिल हैं। यह वही आर्किटेक्ट हैं जो नगर निगम के कई प्रोजेक्ट में कंसल्टेंट भी हैं। इसी टीम ने कई बार राजेश मेहता और पिंटू छाबड़ा को यह प्रोजेक्ट दिलाने की कोशिश की है। क्या नगर निगम के कर्णधारों को इतना भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह कंपनी इतनी बड़ी प्रापर्टी क्यों अपने कब्जे में लेना चाहती है। और ताज्जुब तो तब होता है कि सामने गड्‌ढा दिखने के बाद भी आप उसी गड्‌ढे में गिरना चाहते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।