इस बार देवउठनी एकादशी पर कर कई दुर्लभ संयोग, इन उपायों से करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न, नहीं रहेगी धन-संपदा की कमी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हिन्दू धर्म में देवउठनी या देव प्रबोधिनी एकादशी का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इस बार देव उठनी एकादशी को लेकर पंडितों में मतभेद चल रहे हैं। इसलिए कुछ जगह यह 1 नवंबर को तो कई स्थानों पर 2 नवंबर को मनाई जा रही है, लेकिन ज्योतिषियों की राय में 1 नवंबर के दिन पूजन और उपवास करना उचित रहेगा। इस बार देव उठनी एकादशी पर कई दुलर्भ संयोग भी बन रहे हैं। थोड़े उपायों से आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार देव उठनी एकादशी की तिथि 1 नवंबर सुबह 9:11 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर सुबह 7:31 बजे तक रहेगी। यानी एकादशी तिथि दोनों दिनों में मौजूद है। वैदिक नियमों के अनुसार, व्रत हमेशा उदयातिथि में किया जाता है। इस आधार पर 2 नवंबर व्रत का दिन होना चाहिए, लेकिन इस साल हरिवासर 2 नवंबर दोपहर 12:55 बजे तक रहेगा। कुछ ज्योतिषियों की राय में गृहस्थ लोगों को 1 नवंबर को ही व्रत रखना चाहिए, जबकि वैष्णव भक्त 2 नवंबर को उपवास करेंगे।

एक नवंबर को बन रहे कई शुभ संयोग

देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को कई शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग बन रहा है। इसलिए 1 नवंबर को भगवान विष्णु की पूजा का और महत्व बढ़ जाता है। अगर आप देवउठनी एकादशी पर विधि–विधान से पूजा करने के साथ–साथ कुछ उपाय और दान कर लें तो आपको धन-धान्य और सुख-शांति की कमी नहीं रहेगी।

तुलसी की पूजा कर दीपक जलाएं

देवउठनी एकादशी पर शाम को प्रदोष काल में तुलसी के पास 5 घी के दीये जरूर जलाने चाहिए। इसके साथ ही ओम नमो भगवते नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए 7 या 21 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। ऐसे करने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलती है। तुलसी के पौधे के तने में एक लाल रंग कलावा या धागा बांध दें। इसके बाद, वहां बैठकर श्रद्धापूर्वक तुलसी चालीसा का पाठ करें। साथ ही, तुलसी पर चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, चुनरी और बिछिया अर्पित करें। अगले दिन सुबह सुहाग के सामान को तुलसी के पास से उठाकर किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को दान कर दें और उनका आशीर्वाद भी जरूर लें। इस उपाय से दांपत्य जीवन अच्छा तो रहेगा ही, परिवार के सदस्यों के लिए भी यह लाभकारी है।

तुलसी के पौधे को अर्पित करें कच्चा दूध

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध अर्पित करें और गमले के सामने एक घी का दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन यह उपाय करते हैं, तो इससे धन की देवी लक्ष्मीजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप तुलसी की जड़ में गन्ने का रस भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशनियां दूर होंगी।

एकादशी के दिन दान का बहुत महत्व

देवउठनी एकादशी को आप विधि–विधान से पूजा करने के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को गर्म और ऊनी कपड़े दान कर सकते हैं। सर्दियां अब शुरू होने वाली हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से काफी फायदा होता है। इसके अलावा किसी जरूरतमंद या गरीब को 7 प्रकार के अनाज दान कर सकते हैं। इससे आपकी धन-संपदा में वृद्धि होगी।

घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

देवउठनी एकादशी की रात घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दीपक जरूर जलाएं, अगर गाय का घी हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, सुख–शांति बनी रहती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही रात में अपने रसोईघर में भी घी का दीपक जलाएं। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।