सीजेआई के घर गणेश पूजा में पीएम मोदी के पहुंचने पर बवाल, मराठी में किए पोस्ट से विपक्ष हुआ आग-बबूला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। घर-घर बप्पा की स्थापना की गई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने भी अपने घर पर गणति को बिठाया है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी सीजेआई के निवास पर पहुंचे और गणपति का पूजन किया। इसके बाद से ही विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाने पर ले लिया। भाजपा ने भी करारा जवाब दिया है, लेकिन ऐसे विषय पर राजनीति समझ से परे है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इस पर तंज कसा, जिसका करारा जवाब भाजपा ने भी दिया है। प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण और इंदिरा जयसिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं।

मराठी टोपी में पूजा करते दिख रहे हैं पीएम

पीएम मोदी ने चीफ जस्टिस के आवास पर जाकर गणपति के दर्शन-पूजन की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से अंग्रेजी और मराठी में पोस्ट की। तस्वीरों में पीएम मोदी और सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा उनकी पत्नी कल्पना दास भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में पहनी जाने वाली पारंपरिक टोपी में देखा गया। अब राजनीतिक जानकार इसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

राउत ने कहा-लोगों के दिमाग में संदेह

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान लोगो एक-दूसरे के घरों में बप्पा का दर्शन करने जाते हैं। मेरे पास जानकारी नहीं है कि पीएम मोदी किन किन लोगों के घर पर बप्पा का दर्शन करने गए हैं, लेकिन वह सीजेआई के आवास पर गए। अगर संविधान के संरक्षक राजनेताओं से मिलते हैं तो लोगों के दिमाग में संदेह पैदा हो सकता है। हमारे मामले की सुनवाई सीजेआई चंद्रचूड़ कर रहे हैं, इसलिए हमें संदेह है कि हमें न्याय मिलेगा या नहीं, क्योंकि पीएम मोदी दूसरी पार्टी में हैं

संबित पात्रा ने कहा-किसी भी तरह से गलत नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत चलता है। इस व्यवस्था में आपसी मेलजोल और सहयोग से ही देश आगे बढ़ता है। लोकतंत्र के एक स्तंभ के शीर्ष नेता के द्वारा दूसरे स्तंभ के शीर्ष व्यक्ति से सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलना किसी भी तरह गलत नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी इफ्तार पार्टी होती थी। इसमें तत्कालीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश शामिल भी होते थे।

शिवसेना नेता देवड़ा ने कहा-टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने इसपर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण है। जब फैसले उनके पक्ष में आते हैं तो विपक्ष सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता की प्रशंसा करता है। जब चीजें उनके अनुकूल नहीं होती हैं तो वे यह दावा करते हैं कि न्यायपालिका के साथ समझौता हो गया है।

प्रशांत भूषण बोले- आचार संहिता का उल्लंघन

सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने एक्स पर लिखा-हैरत होती है कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने मोदी को निजी मुलाकात के लिए अपने आवास पर आने की अनुमति दी। इससे न्यायपालिका को बहुत बुरा संकेत मिलता है। कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच एक दूरी होनी चाहिए। उन्होंने जजों के लिए आचार संहिता की बात करते हुए कहा कि इसका उल्लंघन हुआ है।

इंदिरा जयसिंह ने लिखा- स्वतंत्रता से उठा भरोसा

प्रसिद्ध वकील इंदिरा जयसिंह ने एक्स पर लिखा- भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों से समझौता किया है। सीजेआई की स्वतंत्रता पर से पूरा भरोसा उठ गया। इसी तरह राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई कि उत्सव के बाद मुख्य न्यायाधीश महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर सुनवाई खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।