HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बावजूद अयातुल्ला अली खामेनेई ने घर छोड़कर बंकर में जाने से इनकार कर दिया था।
ईरानी सशस्त्र बलों नेचेतावनी दी कि ईरान के तेल और ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया तो उसका जवाब क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली तेल कंपनियों के को निशाना बनाकर दिया जाएगा।
मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है कि उसकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास माइन बिछाने की तैयारी कर रहे ईरान के 16 जहाज को नष्ट कर दिया है।
खाड़ी देशों में ईरान के ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में स्थित अपने दूतावास के कुछ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से देश छोड़ने को कहा है।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरवानी ने कहा है कि 28 फरवरी से देश पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 1332 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करेगी।
खामेनेई और अन्य शीर्ष ईरानी अधिकारियों की सुरक्षा टीम को ट्रैक करने के लिए इजरायल द्वारा तेहरान के ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क को हैक किए जाने का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।