यमन के तट के पास समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने एक तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना की पुष्टि सोमालिया के सुरक्षा अधिकारियों ने की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यमन के कोस्ट गार्ड ने बताया कि “एमटी यूरिका” नाम का यह टैंकर हाइजैक कर सोमालिया की ओर ले जाया गया। यह टैंकर पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो का झंडा लेकर चल रहा था।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज़ स्ट्रेट में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, UAE ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार, बढ़ा Middle East Crisis का खतरा
- दुबई बंदरगाह पर भीषण आग: ईरानी हमले में कुवैती तेल टैंकर जलकर खाक, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- वेनेज़ुएला के तट पर अमेरिकी एक्शन! दुनिया का “सबसे बड़ा” ऑयल टैंकर जब्त, क्षेत्र में तनाव चरम पर
- ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय लापता
सूत्रों के मुताबिक, समुद्री लुटेरों ने अदन की खाड़ी में काना बंदरगाह के पास इस टैंकर पर हमला किया। बताया जा रहा है कि लुटेरे कंदाला कस्बे के पास एक दूरदराज तटीय इलाके से निकलकर आए थे।
गौर करने वाली बात यह है कि महज दस दिनों के भीतर इस क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 22 अप्रैल को “ऑनर 25” नाम के एक अन्य तेल टैंकर को भी समुद्री लुटेरों ने कब्जे में ले लिया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



